सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कॉलेज के बालिका क्रीडा स्थल पर दबंग कर रहे है कब्जा,कार्यवाही न होने पर धरने पर बैठा कॉलेज प्रशासन।

 कॉलेज के बालिका क्रीडा स्थल पर दबंग कर रहे है कब्जा,कार्यवाही न होने पर धरने पर बैठा कॉलेज प्रशासन।

यूपी के एटा ज़िले में भू माफियाओं का कारनामा सामने आया है, अलीगंज नगर में 1951 से स्थापित डीएवी इंटर कॉलेज के बालिका क्रीड़ा स्थल पर कब्ज़ा करना शुरू कर दिया है, जिसको लेकर कालेज प्रशासन धरने पर बैठ गया, वहीं प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।


सरकार जहां खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए क्रीडा स्थलों का निर्माण करवा रही है वहीं एटा जिले के अलीगंज नगर में डीएवी इण्टर कॉलेज के बालिका क्रीडा स्थल पर शिकायतों के बाद भी दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है,महत्वपूर्ण पहलू तो यह है कि उस भूमि का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी एक पक्ष द्वारा भूमि का बैनामा कर दिया गया है,प्रबंधतंत्र ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। 


अलीगंज - कम्पिल रोड पर वर्षों से संचालित डीएवी इण्टर कालेज के सामने बालिकाओं के खेलकूद के लिए गाटा सं0 2644क/0.231 हैक्टेयर भूमि पर मैदान बना हुआ है,इस भूमि को एक पक्ष अपना बता रहा है वहीं विद्यालय प्रबंध तंत्र अपना बता रहा है,भूमि के स्वामी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पहले से ही चल रहा है,जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा 3 अगस्त 2023 तक स्टे भी लगा हुआ है। 


मामले में विद्यालय के संरक्षक रामप्रकाश गुप्ता शरद ने बताता कि बालिका क्रीडा स्थल पर हो रहे अवैध कब्जा रूकवाने की मांग लगातार तहसील प्रशासन से कर रहे हैं,लेकिन इसके बाद भी निर्माण जारी है,उन्होंने बताया कि यह भूमि विद्यालय की है, जिस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा न तो रोका जा रहा है और न ही कोई कार्यवाही की जा रही है,दबंग इस भूमि पर दो दुकानों का निर्माण कर चुके हैं और अन्य कार्य जारी है,उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक विद्यालय की भूमि से कब्जा नहीं हटवाया गया तब तक धरना जारी रहेगा। 


उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला सिविल न्यायालय से सम्बन्धित हैं,प्रशासन द्वारा इसमें कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है।



धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, खान फीरोज अहमद, संजय आर्या, पुष्पेन्द्र, प्रधानाचार्य डा0 होम सिह शाक्य, अरूण गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजीव कुमार, पवन कुमार, हाकिम सिंह, नेम सिंह, प्रखर गुप्ता, राजकुमार राठौर, छविनाथ सिंह यादव सहित विद्यालय का स्टाफ एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


वहीं इस मामले में एटा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


बाइट - रामप्रकाश गुप्ता,संरक्षक, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज।


ट्वीट पुलिस का

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...