सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रंग रंग के सांप तुम्हारी दिल्ली में , क्या कर लोगे आप हमारी दिल्ली में

 रंग रंग के सांप तुम्हारी दिल्ली में , क्या कर लोगे आप हमारी दिल्ली में

सिकंदराराऊ

ममता फार्म हाउस में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समाज सुधारक कविताओं के साथ  सैकड़ों श्रोताओं की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संपन्न हुआ।कवि सम्मेलन का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय गीतकार रामेंद्र मोहन त्रिपाठी आगरा , दिल्ली के वरिष्ठ व पुरस्कृत कवि राधेश्याम बंधु व अभी हाल में विदेशों में धूम मचा कर आए कवि डॉ अजय अटल , डीजीएम बीएसएनएल गाजियाबाद ह्रदेश दीक्षित , जलाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन सिंह, जे पी ग्रुप के सहायक अभियंता अभिषेक दीक्षित एवं  एसडीओ  सिंचाई बुलंदशहर अनुराग  दीक्षित द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार तेजवीर सिंह चौहान ने की वहीं संचालन हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया।

कवि अजय अटल की सरस्वती वंदना के पश्चात आगरा से पधारीं कवयित्री श्रीमती यशोधरा यादव यशो ने पढ़ा '-जन्म मृत्यु आना जाना आत्मा का खेल है ।

आदमी करता रहे जो आदमी का धर्म है ।

वहीं अलीगढ़ से पधारे वरिष्ठ कवि पंडित नरेंद्र शर्मा नरेंद्र ने पढ़ा -  मिले खुशियां जमाने की कभी मगरूर मत होना।

 बुढ़ापे में कभी माता-पिता से दूर मत होना।

 शिवम कुमार आजाद ने पाकिस्तान पर पंक्तियाँ  पढ़ी - तुम्हारे वतन में लहू बह रहा है हमारे लहू में वतन बह रहा है।

 आगरा के कवि गया प्रसाद मौर्य रजत ने पढ़ा -एक बेटी पालें आओ लाड़ प्यार से 

जग बिच शीतल फुहार हैं ये बेटियां ।

दिल्ली के कवि राधेश्याम बंधु ने पढ़ा '-परिंदों की उड़ानों की हिफाजत भी जरूरी है

 यह दुनियां बंधु बस चलती मशीनों से नहीं ,

वतन के वास्ते थोड़ी मोहब्बत भी जरूरी है ।

एटा के कवि राजेश जैन ने बेटियों  पर हो रहे अत्याचार  के संबंध में पढ़ा- चाकुओं को लिए आंखों में घूमते कत्ल करने शिकारों को ढूंढते ।

अलीगढ़ के युवा कवि  मानव सिंह राना ने पिता के लिए पढ़ा- हर पल प्यार से समर्पित हो जाने का फन

 उड़कर चिड़िया जैसे चुगा लाने का फन।

कवि अजय अटल की पिता पर पढ़ी गई कविता बहुत सराही गई 

वहीं उन्होंने पढ़ा- बड़ी है नदिया या किनारे बड़े हैं जो कि पानी की धारा को बांधे खड़े हैं ।

अंत में रामेंद्र मोहन त्रिपाठी को लोगों ने उनके विभिन्न गीतों की मांग करते हुए डेढ़ घंटे तक  सुना। "रंग रंग के सांप तुम्हारी दिल्ली में क्या कर लोगे आप हमारी दिल्ली में। 

 "राजनीति की मंडी बड़ी नशीली है"

 आजादी के बाद चली जो क्या कहने उनको आंधी के,

 जिनके नंगे पांव थे उनके जूते आ गए चांदी के ।

लोहार की लली कविता की मांग भी हुई पर वह नहीं सुनाई । कवयित्री  श्रीमती कविता भारद्वाज ने भी अपने पिता के लिए कविता पढ़ी जो खूब सराही गई।

यह कार्यक्रम जलाली इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रसून पत्रिका के संपादक साहित्यकार एवं कवि देवेंद्र दीक्षित शूल के बड़े भाई स्वर्गीय ज्ञानेंद्र बाबू दीक्षित की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर स्वर्गीय दीक्षित के छायाचित्र पर उनके प्रिय जनों ने पुष्पार्चन किया और उनकी अच्छाइयों पर प्रकाश डालते हुए उनके बड़े भाई  सेवानिवृत्त  प्रवक्ता   विज्ञान भास्कर ने कहा कि हम सभी को समाज हित में अच्छे कार्य करने चाहिए।

इस अवसर पर पधारे प्रमुख लोगों में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित डायरेक्टर नरेंद्र सिंह जादौन , समाजसेवी हरपाल सिंह यादव , जलाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन, डॉ शरीफ अली, कुंवर  विमल साहित्य संस्था के अध्यक्ष  व कवि प्रमोद विषधर , सिविल बार के सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा एडवोकेट, दी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेश पाठक ,नोटरी एड कोषाध्यक्ष देवकांत कौशिक, महेश यादव संघर्षी , देवा बघेल , पंकज राठी , दिलीप गुप्ता ,अन्नू राठी, हिमांशु दीक्षित एडवोकेट, युवा समाजसेवी आकाश दीक्षित, कवि प्रमोद विषधर , सुरेश सैनी, देवेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त लेखपाल चंदौसी, वीरेंद्र सिंह चौहान वन विभाग, सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य विज्ञान भास्कर दीक्षित , सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्यौराज सिंह  यादव फुलरई, सेवानिवृत्त इंजीनियर राघवेंद्र दीक्षित, सुनील भारद्वाज, मयंक माही , राहुल द्विवेदी, कुंवर पाल सिंह चौहान, प्रेमचंद शर्मा एडवोकेट अलीगढ़ , अलका दीक्षित कल्पना दीक्षित , सरिता शर्मा प्रियंका ,गरिमा , प्रीती , शालिनी अनामिका , राधेश्याम दीक्षित , शिवेंदु दीक्षित , मधुकर शंखधार, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...