थाना सिकन्दराराऊ पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 1 मोटरसाईकिल रिक्शा व 1 कटी हुई मोटरसाईकिल के पार्टस व उपकरण बरामद
थाना सिकन्दराराऊ पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 1 मोटरसाईकिल रिक्शा व 1 कटी हुई मोटरसाईकिल के पार्टस व उपकरण बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से चोरी की 12 मोटर साईकिल, 1 स्कूटी, 1 मोटर साईकिल रिक्शा व 1 कटी हुई मोटर साईकिल के पार्टस व उपकरण आदि बरामद हुए हैं। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि हम मोटरसाईकिल चोरी करते हैं । चोरी की गयी मोटरसाईकिलों में कुछ को हम बेच देते हैं तथा जो नहीं बिकती हैं, उन्हे हम काट लेते हैं और अपनी बनाई हुई रिक्शा मोटरसाईकिल में रखकर कबाड में बेच देते थे तथा चोरी की मोटरसाईकिलों का नम्बर बदलकर और चेचिस नम्बर घिसकर स्वयं चला भी लेते थे । कोतवाली पुलिस ने कन्हैया पुत्र शिवकुमार उपाध्याय निवासी मथुरापुर थाना हसायन जिला हाथरस व विष्णु पुत्र प्रेमपाल वघेल निवासी मौहल्ला कोरियान कस्वा व थाना हसायन जिला हाथरस तथा उमेश शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी वपण्डई थाना हसायन जिला हाथरस को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आशीष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , उप निरीक्षक सचिन कुमार चौधरी एवं संदीप राघव , शैलेन्द्र कुमार , उमाशंकर , दीपक नागर , मोहित कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें