सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपना दल एस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

 अपना दल एस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत


कासगंज

 जिला कार्यालय निकट बिलराम गेट चौराहा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) शमीम अहमद अल्वी के प्रथम बार पहुंचने पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर भव्य रूप से स्वागत किया।  

 स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित पप्पू प्रधान ग्राम पंचायत धवा कासगंज,राम प्रकाश वर्मा, अजब सिंह वर्मा, योगेश कुमार उपाध्याय, अफजल अब्बासी, राममूर्ति शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

वहीं जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार दीदी अनुप्रिया पटेल तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उ.प्र शासन भैया आशीष पटेल एवं पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष अपना दल (एस) उ.प्र राज कुमर पाल  ने जो भरोसा मुझ छोटे कार्यकर्ता पर जताते हुए मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज के रूप में दी है, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी,  पूरी लगन तथा तन, मन, धन से निभाने का कार्य करूंगा और शीर्ष नेंतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं तथा जनपद कासगंज के एक-एक कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि सभी कार्यकर्ताओं को जिले से लेकर सेक्टर स्तर तक जल्द ही समायोजन कर एक मजबूत संगठन का आगाज जल्द ही करने का कार्य किया जाएगा और जनपद कासगंज के जो रुके हुए विकास कार्य हैं। उन विकास कार्यों को शीर्ष नेतृत्व से मिलकर गति देने का कार्य जल्द ही किया जाएगा। 

तत्पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय से सड़क मार्ग द्वारा स्थान अंबेडकर पार्क सोरों गेट कासगंज पर पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, यश: कायी डाॅ सोनेलाल पटेल अमर रहे, दीदी अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद, भैया आशीष पटेल जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से प्रांगण गूंज गया। 

वहीं जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित जफरुद्दीन सैफी, आस मोहम्मद सैफी , टीकम सिंह वर्मा , मुबीन अल्वी, अमजद सिद्दीकी, हुसैन अब्बासी, जफरुद्दीन खान, राजवीर सिंह वर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच कासगंज डॉ के एम गजनबी कुर्बानियां, डॉ अजीज अहमद अंसारी, संजय यादव, जय सिंह बघेल, योगेश बघेल ,डॉ फिरोज अहमद कुर्बानियां, इकबाल गाजी, रामबाबू वर्मा, राम सूरज, सुभाष चंद्र गुप्ता सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...