यूपी के एटा ज़िले में मिट्टी की ढाय गिरने से 4 बच्चे दब गए,जिसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है,वहीं स्थानीय लोगों की मदद से रिस्क्यू कर लिया गया है।
यूपी के एटा ज़िले में मिट्टी की ढाय गिरने से 4 बच्चे दब गए,जिसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है,वहीं स्थानीय लोगों की मदद से रिस्क्यू कर लिया गया है।
एटा ज़िले में मिट्टी की ढाय गिरने से उसमें 4 बच्चे दबने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर लिया है,दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया है, वहीं लोगों का कहना है कि मिट्टी के अवैध खनन से ढाय बन गई थी,जिसमें बच्चे दब गए।मामला जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसौली गांव का है,मिट्टी खनन किए गए स्थान पर ढाय बनी हुई थी, वहीं बच्चे खेल खेल में पहुंच गए अचानक ढाय के नीचे पहुंच गए, ढाय अचानक भरभरा कर गिर गई,4 बच्चे ढाय में दब गए वहीं बाहर खड़े बच्चों में चीख पुकार मच गई, चीख पुकार सुन लोग बहा पहुंचे और बच्चों को निकालने लगे, सुचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, जिसमें 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी, वहीं 1 बच्चा गंभीर घायल हुआ है, घायल को रैफर कर दिया गया है।
सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार को खेतों की तरफ बच्चे खेलने गए थे,वहां मिट्टी की ढाय थी खेल खेल में बच्चे अंदर चले गए, अचानक ढाय गिर गई जिसमें लालाराम (10) पुत्र विनोद पाल और रूद्र प्रताप (11) पुत्र दिनेश पाल की मौत हो गई, विकास पुत्र सुरेंद्र पाल घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है, इस प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें