सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अलीगंज नगर मैं 101 धर्मभीरू महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा

 एटा ब्रेकिंग अलीगंज नगर मैं 101 धर्मभीरू महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा एंकर अलीगंज नगर मैं 101 धर्मभीरू महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकालकर श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया, बैंड बाजे और दर्जनों झांकियों के साथ रामशाला विधालय से मातादीन चौराहे होकर ग़ांधी मूर्ति, तहसील चौराहे से गुज़र कर प्राइमरी पाठशाला स्थिति हवन कुंड पर कलश रखे गए, ये कार्यक्रम 31 अक्टूबर से आंरभ होकर पूरे सप्ताह चलेगा, इस दौरान हवन यज्ञ, श्री रामचरित मानस के प्रवचन व कान्हा की राश्लीला का मंचन किया जायेगा, कार्यक्रम के समापन पर वच्चन टुबैको कम्पनी के संचालक मुकेश यादव भंडारा आयोजित करेंगे, नगर मैं काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है कोरोना काल के 2 वर्ष के उपरांत ये धार्मिक आयोजन सम्पन्न हो रहा है, वाइट सूर्यकान्त गुप्ता सह संयोजक श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ।

सरदार पटेल एक यथार्थवादी व्यक्ति थे : विपिन वार्ष्णेय

 सरदार पटेल एक यथार्थवादी व्यक्ति थे : विपिन वार्ष्णेय सिकंदराराऊ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर विद्यालय के छोटे छोटे बच्चो के माध्यम से मानव श्रृंखला बनाई ।  मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि देश की स्थानीय शक्तियों से जिस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल निपटते थे , वैसा सामर्थ्य किसी भी अन्य नेता में नहीं था। सरदार पटेल एक यथार्थवादी व्यक्ति थे और परिस्थितियो का सटीक आंकलन कर लेते थे , उनकी दृष्टि सिर्फ आंतरिक मामलों में ही नही बल्कि विदेशी मामलों में भी बिल्कुल स्पष्ट थी ।  एबीवीपी नगर अध्यक्ष इंद्रदेव पालीवाल ने कहा कि निजी जीवन मे निष्ठा , त्याग, समर्पण के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के राजनीतिक एकीकरण के मूर्तिमान स्वरूप थे । यदि हम सरकार पटेल के विचारों को अंगीकार करेंगे तो वह प्रेरणा का स्रोत बनेगी ओर स्वतंत्रता के अम्रत काल में हमारे तंत्र में स्वभाव की अधिष्ठात्री शक्ति बनेगी ओर उनकी जयंती को सार्थक करेगी ।  कार्यक्रम में उपस्थित अखिल वार्ष्...

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई

 एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई अकराबाद एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण  रखने का संकल्प लिया राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाएं रखने की शपथ दिलाई।  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने एवं अक्षुण्य बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर है, इसलिए राष्ट्रीय एकता की आज जो शपथ ली गयी है, उसके अनुसार सभी लोग राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने में अपना पूरा पूरा योगदान दें।।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी...

पटेल जयंती पर लिया गया देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प

 पटेल जयंती पर लिया गया देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प सिकंदराराऊ  मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।  प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सकें।  इस मौके पर श्री कृष्ण दीक्षित फौजी, शरद शर्मा, किशन उपाध्याय, कृष्णकांत शर्मा , विशाल पचौरी, गोपाल पाठक , माधुरी चतुर्वेदी दिव्यांशी , निशा शर्मा, प्रगति गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, निशा नाज, अनम मलिक, कुलसुम मलिक, निशा खान आदि मौजूद रहे ।

पटेल जयंती पर सिकंदराराऊ में किया गया रन फॉर यूनिटी का आयोजन

 पटेल जयंती पर सिकंदराराऊ में किया गया रन फॉर यूनिटी का आयोजन सिकंदराराऊ आज देश के प्रथम गृह मंत्री ओर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधयक वीरेंद्र सिंह राणा रहे। इस अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जो आर्य कन्या इंटर कॉलेज से प्रारम्भ कर नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। क्रीड़ा स्थल पर उनके छविचित्र पर अथितियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए और देश की अखंडता और एकता की शपथ ली गई।  इस अवसर पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, अधिशाषी अधिकारी श्री चंद, जय पाल सिंह चौहान, सुनील गुप्ता ग्रीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, विपिन लाल , ब्रजेश चौहान, सूरज वार्ष्णेय , शुशील सिंह चौहान, नीरज वैश्य, नेम चंद, दीपेश बाल्मीकि,  निर्मल दास, मीरा माहेष्वरी,  हर्षित वार्ष्णेय, गुंजन वार्ष्णेय, शशि वाला वार्ष्णेय नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

आध्यात्मिक सत्संग धर्म संस्कृति यही हमारी पहचान है: आदित्य प्रकाश वर्मा

 आध्यात्मिक सत्संग धर्म संस्कृति यही हमारी पहचान है: आदित्य प्रकाश वर्मा सिकंदराराऊ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शक्ति धाम सेवा केंद्र राधा नगर कॉलोनी पर आयोजित राजयोग आध्यात्मिक कार्यक्रम में पीएसी  एटा एवं इटावा के सेनानायक आदित्य प्रकाश वर्मा द्वारा परमपिता परमात्मा ब्रह्मा बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनको नमन कर याद किया गया। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी नयना बहन द्वारा आगंतुक अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा आईपीएस का शॉल ओढ़ाकर एवं ईश्वरीय सौगात देकर स्वागत किया गया।  ब्रह्मा कुमार सुनील भाई ने कहा आत्मा अजर अमर अविनाशी है। यह कर्मों के आधार पर पुनर्जन्म लेकर फिर सन्मार्ग के लिए आती है। आज का मानव अपनी संस्कृति अपने धर्म अपने मूल कर्मों से विमुख हो गया है । पश्चात संस्कृति एवं मोबाइल कल्चर की गिरफ्त में आकर प्रभु स्मरण को भूल गया है। जबकि आध्यात्मिक सत्संग धर्म संस्कृति यही हमारी पहचान है।  बीके सुनील भाई द्वारा प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, युवा समाजसेवी विजय प्रताप सिंह, पूर्व सभ...

फर्जी कागजात बनाकर चोरी के ट्रैक्टर बेचने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा

 फर्जी कागजात बनाकर चोरी के ट्रैक्टर बेचने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा सिकंदराराऊ अपराधियों कि विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई राजेश कुमार सरोज ने फर्जी कागजात बनाकर चोरी के ट्रैक्टर बेचने की घटना में वाँछित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र स्व. भूदेव निवासी पचों को दरियापुर नहर बम्बा से रविवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि 12 सितम्बर 2018 को कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा व पुलिस कर्मी  गश्त व चैकिंग करते हुए पन्त चौराहे पर पहुँचे तो  प्रभारी निरीक्षक महेश चन्द्र, एसओजी टीम मय सरकारी जीप के आये और अपराध के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर को एक व्यक्ति हाथरस की ओर से लेकर आ रहा है जो चोरी का है। इस पर बरामई नहर पुल पर खड़े होकर पुलिस वालो ने ट्रैक्टर रुकवाया तथा चैक करते हुए चालक का नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम गया लाल पुत्र शंकर लाल निवासी भदावल थाना छाता जिला मथुरा बताया। पूछताछ में बताया कि मुझे गया प्रसाद उर्फ गया लाल कहते हैं तथा यह ट्रैक्टर आज अगसौली क्षेत्र में बेचना था। पहले भी कई ट...

एटा में हैं प्रधान, हाथरस में विद्युत केंद्र के सुरक्षाकर्मी

 एटा में हैं प्रधान, हाथरस में विद्युत केंद्र के सुरक्षाकर्मी एटा, । एटा जिले के प्रधान हाथरस में विद्युत विभाग में सुरक्षाकर्मी पद पर तैनात हैं। यह पता चलने के बाद प्रधान बुरे फंस गए। दो जगहों से वेतन लेने के मामले में प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज हो गई। आरटीआई कार्यकर्ता ने थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मारहरा के गांव मेंहनीसोरा निवासी जितेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुरेश चंद्र वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। इससे पहले आर्मी से रिटायर होने के बाद जिला हाथरस में विद्युत उपकेंद्र ईशापुर में संविदा सुरक्षाकर्मी थे। वहां से भी इस्तीफा नहीं दिया और इधर चुनाव भी जीत गए। दोनों जगहों से मानदेय प्राप्त करते रहे। ऐसा कोई नियम नहीं है। इसके बाद प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ मारहरा सत्यपाल सिंह का कहना है कि तहरीर में बताया कि प्रधान रहते हुए भी विद्युत विभाग से वेतन लेते रहे हैं। करीब पांच-छह महीने तक वेतन लेने की बात तहरीर में कहीं गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

टेंट हाउस से 13 रसोई गैस सिलेंडर मिले, रिपोर्ट दर्ज

   टेंट हाउस से 13 रसोई गैस सिलेंडर मिले, रिपोर्ट दर्ज एटा, । टेंट हाउस से 13 रसोई गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा पकड़ा गया। लाइसेंस मांगने पर नहीं दिखा सका। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त ने थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अचलपुर मिरहची रोड पर मुगल टेंट हाउस है। इस पर नौ अक्तूबर को छापा मारा गया। छापामार कार्रवाई के बाद रसोई गैस की कालाबाजारी करते हुए मिले। चेक करने पर 11 सिलेंडर एचपी, दो सिलेंडर भारत गैस, रिफिलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा पकड़ा। लाइसेंस मांगा गया तो यह नहीं दिखा सके। एसएचओ मिरहची छतरपाल सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी टेंपो में गैस भी डालता था।

श्री राम कथा के शुभारंभ के मौके पर धूमधाम से निकली कलश यात्रा

 श्री राम कथा के शुभारंभ के मौके पर धूमधाम से निकली कलश यात्रा सिकन्दराराऊ : नगर के मोहल्ला नोरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर होने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष्य में बगिया बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मन्दिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा नगर के  विभिन्न मार्गों से निकलीं, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बैंड बाजे की धुन पर युवा थिरकते चल रहे थे।  कलश यात्रा ओम बाबा मंदिर पर संपन्न हुई ।   ततपश्चात शुरू हुई श्री राम कथा में कथा वाचक पंडित श्री दशरथ भाई जी मंदसौर ने कहा कि भक्ति करना तथा भगवान की कथा सुनना ही काफी नहीं है, पर सुनी हुई कथा पर अमल करना जरूरी होता हैं। उन्होंने कहा कि सभी संतों व धार्मिक ग्रंथों का यही संदेश है कि अपने माता पिता व गुरुओं को आदर व सत्कार अपना धर्म समझ कर करना चाहिए। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण दास त्यागी जी महाराज , राजेश्वर दास महाराज कछला,  कुन्तादास माता जी,   शुभाश शर्मा, मुकेश चौहान  , जानकीदास जी, जगदीश बाबा , सुदेश चौहान , आशुतोष, सचिन, राघवेन्द्र, प्रदीप चौहान  आदि लोग उपस्थित थे...

हाथरस रोड को अनुचित तरीके से सिकंदराराऊ से निकालने को लेकर व्यापारियों ने जताया रोष

 हाथरस रोड को अनुचित तरीके से सिकंदराराऊ से निकालने को लेकर व्यापारियों ने जताया रोष सिकंदराराऊ  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के कार्यालय पर आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गाँधी ने की एवं संचालन ब्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय द्वारा किया गया। जिसमें बताया गया कि मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया जायेगा जिसमें प्राधिकरण अनुचित तरीके से हाथरस रोड को कासगंज रोड तक जाने के लिए पूरे रोड को फ्लाइओवर पर ले जा रहा है। जो कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के नागरिकों के अधिकारों का पूर्ण रूपेण हनन है जबकि अलीगढ़ से कानपुर तक जो राट्रीय राज मार्ग बनाया जा रहा है वह सिकंदराराऊ से कासगंज रोड होते हुए एटा रोड पर मिल रहा है और उसके दोनों तरफ सर्विस रोड भी बना हुआ जिसका मुआबजा केंद्र सरकार पूर्व में दे चुकी है तब उनको बिना किसी नए मुआबजे के उसी बाईपास रोड में उसको मिला देना चाहिये ।  बैठक में उपस्थित सभी लोंगो ने एक रॉय होकर प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि या तो राष्ट्रीय र...

सिकंदराराऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल

 सिकंदराराऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सिकंदराराऊ  कोतवाली पुलिस ने कूट रचित कागज तैयार करके महिला को जमीन बेचने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।   बता दें कि थाना हसायन के गांव इनायतपुर निवासी महावीर सिंह की पत्नी शीला देवी ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सीटू पुत्र सरवन निवासी गांव नगला बैरागी चांदनपुरा व कोमल सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी गांव इनायतपुर ने कूट रचित फर्जी कागजों के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को पुरदिलनगर के अंबेडकर तिराहे के पास से सीटू और कोमल सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

गायों से लदा कंटेनर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास, पुलिस ने 30 गाय गौ तस्करों से कराई मुक्त, अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 गायों से लदा कंटेनर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास, पुलिस ने 30 गाय गौ तस्करों से कराई मुक्त, अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सिकंदराराऊ  कोतवाली पुलिस ने एटा रोड पर एक कंटेनर में लदी 30 गायों को गौ तस्करों से मुक्त कराया। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा कर कुचलने का प्रयास किया । गौ तस्कर रात में अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया है ।  प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी अब्दुल हासिम बस स्टैंड पर गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक कंटेनर में गाय भरकर एटा की तरफ से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस बल एटा रोड स्थित जगदंबा होटल पर पहुंच गया। जैसे ही कंटेनर वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने के लिए टॉर्च दिखाई। सामने पुलिस को देखकर कंटेनर चालक ने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने भाग रहे कंटेनर का जीप से पीछा किया। कुछ दूरी पर अंधेरे का लाभ उठाकर कंटेनर चालक पुलिस पर फायर करते हुए कंटेनर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर का दरवाजा खोला तो उसमें ...

 एसडीएम ने छापा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

 एसडीएम ने छापा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील सिकंदराराऊ  उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने शनिवार को ईदगाह रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा । छापामार कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षित चिकित्सक के स्थान पर अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जाना पाया गया। जिसके चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।  उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने बताया कि नगर के ईदगाह रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा गया था। छापे के दौरान अल्ट्रासाउंड के लिए अधिकृत चिकित्सक वहां मौजूद नहीं मिले। अप्रशिक्षित एवं अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है।

श्री रामकथा के महोत्सव के शुभारंभ पर रविवार को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

 श्री रामकथा के महोत्सव के शुभारंभ पर रविवार को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सिकंदराराऊ  30 अक्टूबर से नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।  आयोजक मुकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर से  ओम बाबा मंदिर पर राम कथा दोपहर 2:00 से होगी। श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा । मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा की शुरुआत होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई ओम बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी ।उन्होंने समस्त धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से श्री राम कथा महोत्सव तथा कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

 एटा पहुंचे महाराष्ट्र के  राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी/अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण/कस्बा राजा का रामपुर मैं मुख्य तिराहे पर हुआ शहीद की प्रतिमा अनावरण

 एटा पहुंचे महाराष्ट्र के  राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी/अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण/कस्बा राजा का रामपुर मैं मुख्य तिराहे पर हुआ शहीद की प्रतिमा अनावरण एंकर  शहीदों की चिताओं पर लगेंगे वर्ष भर मेले, वतन पर मिटने वालों का यही वांकी निशाँ होगा, खबर जनपद एटा के कस्बा राजा का रामपुर से है जहाँ आज का दिन इतिहास के पन्नों मैं शामिल हुआ है, अंग्रेजों से गुलामी की बेड़ियों मैं जकड़ी भारतमाता को स्वतंत्र कराने का बीड़ा उठाने वाले महान देशभक्त ग्राम शाहपुर टहला की मांटी के उर्जावान  वीर सपूत अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण  महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी जी के कर कमलों द्वारा हुआ है, अमर शहीद महावीर सिंह राठौर देश के शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त,सुखदेव और राजगुरु की टीम के सहभागी रहे,सांडर्स हत्याकांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें कालापानी की सज़ा दी दी, अंडमान निकोबार मैं अत्याचार के विरुद्ध भूखहड़ताल पर वैठे भारतमाता के इस सपूत को जबरन दूध पिलाया गया जो उनके फेफड़ों मैं चला गया और ये वीर इस द...

विषाक्त पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

 विषाक्त पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सिकंदराराऊकोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई । पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है । पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।  मनीष पुत्र देवीराम उम्र 30 वर्ष निवासी गांव गिरधरपुर कोतवाली सिकंदराराऊ  शराब के नशे का आदी था । शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी । सूचना पाकर कोतवाल अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मनीष अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है।

पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय का किया सिकंदराराऊ में जोरदार स्वागत

 पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय का किया सिकंदराराऊ में जोरदार स्वागत सिकंदराराऊ पूर्व विधायक एवं एमएलसी मुकुल उपाध्याय का जीटी रोड स्थित किशोर कुमार पंडा के आवास पर फूल मालाएं पहनाकर तथा शाल उढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया।    श्री उपाध्याय ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को विकास की रफ्तार मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में समाज में परिवर्तन देखने को मिला है। योगी सरकार में समाज में अराजकता का माहौल समाप्त हुआ है। विकास की बयार बह रही है। सबका साथ सबका विकास को साथ लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। देश व प्रदेश की जनता आज भी पूरी तरह भाजपा के साथ है।  आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।    इस अवसर पर मनोज उपाध्याय , शिवकुमार शर्मा प्रधान , नरेश चतुर्वेदी , मुन्ना लाल दीक्षित , नीरज धनगर , छोटू दीक्षित, शरद शर्मा , किशोर पंडा जी , योगेंद्र यादव , चंद्रकांत यादव , शुभम उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे ।

समाजसेवी स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर पालिका कर्मियों को किया सम्मानित

 समाजसेवी स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर पालिका कर्मियों को किया सम्मानित सिकन्दराराऊ :      नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित प्रेमशंकर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर मुस्कान गेस्ट हाउस में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व समस्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चंद्रवती देवी  शर्मा ने की संचालन कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। इस अवसर पर स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सभासद पति एवं बसपा नेता मनोज पंडित एवं संजीव पंडित ने शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके लोगों को सम्मानित किया।  वक्ताओं ने कहा कि जिनके कर्म व विचार अच्छे होते हैं, वे समाज में सदैव याद किए जाते हैं। स्वर्गीय शर्मा जी सदैव समाज के वंचितों, पीड़ितों एवं शोषितों के लिए संघर्ष करते थे। वास्तव में वह एक सच्चे धर्मपरायण लोकसेवक एवं समाजसेवक थे। स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा ने समाज सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। वह ऐसे...

अज्ञात महिला लटकी मिली पेड़ पर 

 एटा ब्रेकिंग  अज्ञात महिला ने लगाई फाँसी  अज्ञात महिला लटकी मिली पेड़ पर  50 वर्षीय महिला सड़क किनारे लटकी मिली आम के पेड़ पर  गॉव से 100 मीटर दूरी पर लटकी मिली महिला  मौके पर पहुचे थाना इंचार्ज छत्रपाल सिंह  पूरा मामला मिरहची क्षेत्र के ग्राम पंचायत हजरतपुर करनपुर का है

गाड़ी पार्क करते वक्त हुआ हादसा एक की मौत चार घायल

 गाड़ी पार्क करते वक्त हुआ हादसा एक की मौत चार घायल उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गाड़ी पार्किंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है,इको कार ने पार्किंग के दौरान वहा खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं महिलाओं सहित चार गंभीर घायल हो गए हैं। पूरा मामला जिले के अलीगंज कोतवाली का है,जहा अलीगंज नगर के मोहल्ला लुहारी दरवाजा में संचालित प्राईवेट पार्किंग में इको गाड़ी को पार्क करने आए ड्राइवर से गाड़ी अनियंत्रित होकर वहा खड़े आधा दर्जन लोगों पर चढ़ गई,जिसमें 25 अक्टूबर को पार्किंग की गार्ड के लिए नौकरी पर आए लालाराम की मौके पर मौत हो गई,वहीं मृतक के परिवार की महिलाओं सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,वहीं घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रैफर किया गया है, स्थानीय लोगों ने इको कार चालक को मौके पर ही दबोच कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पुत्र अशोक ने बताया कि मेरे पिता जी पार्किंग में गार्ड थे, दिल्ली जा रहे भाई को छोड़ने के लिए जाने वाले थे, तो परिवार के सभी लोग पिता जी से मिलने पार्किंग में गए थे, सब एक साथ खड़े...

 घर में घुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल

 घर में घुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल सिकंदराराऊकोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर अगराना में नामजदों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी। पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। गांव रामपुर अगर आना निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसके घर में रात्रि नामजद युवक शराब पीकर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि रामपुर अगराना निवासी युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

ईट भट्टा स्वामियों को फर्जी चेक देकर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला , पुलिस को दी तहरीर

 ईट भट्टा स्वामियों को फर्जी चेक देकर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला , पुलिस को दी तहरीर सिकंदराराऊजनपद के अनेक ईट भट्टा स्वामियों को फर्जी चेक देकर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोप  लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने तहरीर दी है। घटना की जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने बताया है कि गांव लाढपुर निवासी शातिर आरोपी पूर्व में अनेक ईंट भह्वा स्वामियों तथा अन्य व्यापारियों को भी फर्जी चेक देकर लाखों रुपए से ठग चुका है। कुछ दिन पूर्व मेरे बालाजी ईट उद्योग से 1 लाख 20 हजार रूपये की ईट तथा पांच हजार नगद ले जाने के बाद मुझे बैंक आफ महाराष्ट्र बैंक का चैक दे गया था। जिसके चलते उक्त आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए उन्हें तहरीर दी है।

कासगज अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा एक गिरफ्तार तीन फरार

 ब्रेकिंग कासगज अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा एक गिरफ्तार तीन फरार कासगंज-जनपद की  पटियाली थाना पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, बडे पैमाने पर बनाये जा रहे थे अवैध तमंचे, एक फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार, तीन फरार, दस बने तीन अधबने तमंचाओ के अलावा भारी मात्रा में उपकरण बरामद,  पटियाली इलाके के संजय गांधी विधालय के पीछे झाडियों में चल रही थी फैक्ट्री, एसपी बोले कासगंज, फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं में की जाती थी तमंचाओ की बिक्री, कासगंज जनपद में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पर पटियाली पुलिस ने छापा मारा.पुलिस ने भारी मात्रा में बने अधबने तमंचाओ के अलावा शस्त्र तैयार करने वाले उपकरण बरामद किये हैं.साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अवैध शस्त्र तैयार कर कासगंज जनपद के पडोसी जनपद फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं में सप्लाई की जाती थी। पुलिस अधीक्षक  बीबीजीटीएस मूर्ति ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि पटियाली थाना क्षेत्र के संजय गांधी स्मृति माध्यमिक विद्यालय नई मुशियारा बुद्वपुरा के पास झाड़ियों में अवैध शस्त्र फैक्...

कासगज  जेल मैं भी भैया दौज पर टीका करने पहुंची बहने

 ब्रेकिंग कासगज  जेल मैं भी भैया दौज पर टीका करने पहुंची बहने भैया दौज पर बहने पहुंची बंदी भाइयों को टीका करने के लिए जेल, जेल में भाइयों को टीका कर भावुक हुई बंदी भाइयों की बहनें भाइयों ने बहनों को गिफ्ट देकर दिया रक्षा करने का वचन दो दिवसीय दूज होने के चलते बहने दिखी असमंजस की स्थिति  एंकर-- भैया दौज पर बुधवार को जेल में बंद अपने भाइयों को दौज का टीका करने के लिए बड़ी संख्या में बहने जेल पहुंची. ।भाई बहन के पवित्र  रिश्ते को लेकर जेल प्रशासन ने भी उनकी मिलाई के लिए कड़े बंदोबस्त किये.बहनों ने अपने भाइयों के मांथे पर टीका कर  भाइयों के  लंबी उम्र की दुआ मांगी. साथ ही गलत काम न करने को लेकर बहनों ने भाइयों को संकल्प दिलाया.। आपको बता दें कि भैया दौज के पर्व को लेकर बहने असमंजस में थी, कुछ बहनों ने बुधवार को भैया दौज का पर्व मनाया तो कुछ बहने गुरुवार को भैया दौज का पर्व मनाने की तैयारी में जुटी हुई है. 2 दिन का पर्व होने के चलते प्रशासन ने भी ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए है.ताकि हर बहन अपने जेल में निरुद्ध भाइयों से मिल सके. बहनों ने अपने बंदी भाइयों क...

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में भाई दूज त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चैकिंग अभियान 

 पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में भाई दूज त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चैकिंग अभियान  सिकंदराराऊभाई दूज त्यौहार के दौरान भारी संख्या में महिलाओं के आवागमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में  शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के हेतु तथा भाई दूज के त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने के लिये विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी  ब्रह्म सिंह  , प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व समस्त चौकी प्रभारियों को भ्रमणशील रहकर, विभिन्न प्वाइंटो पर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान  क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाल ने सभी चैकिंग प्वाइंटस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुये सघन चैकिंग की । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा गया कि विशेष चैकिंग अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा तेज रफ्तार मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों,मोटरसाईकिल सवार नई उम्र के लडकों व...

बहनों ने तिलक कर भाइयों के सुखमय जीवन की कामना की

 बहनों ने तिलक कर भाइयों के सुखमय जीवन की कामना की सिकन्दराराऊ : भाई-बहन के प्रेम का त्योहार भैया दूज हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर गंगा-यमुना की अविरल धारा की भांति दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाई अपनी बहनों के लिए उपहार लेकर पहुंचे, और बहनों ने भाई के सुखमय जीवन की कामना की। इस पर्व के साथ ही दीपोत्सव का पंच पर्व सम्पन्न हो गया।   भाई दूज के मौके पर सुबह से ही बाजार एवं सड़कों पर चहल पहल देखी गई। इस अवसर पर बहन भाई के कपाल पर चंदन का टीका लगाकर भाई के अक्षय आयु एवं विपत्तियों की नाश करने को ले कामना की। मौके पर भाईयों ने साम‌र्थ्य के अनुसार बहना को भेंट भी प्रदान किया। इसे लेकर कपड़ा एवं मिठाई दुकानों में दिन भर भीड़ लगी रही।

आरसी हेल्थकेयर फार्मा द्वारा गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन

 आरसी हेल्थकेयर फार्मा द्वारा गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन सिकंदराराऊ ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित आरसी हेल्थकेयर फार्मा द्वारा गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कढ़ी भात एवं पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक रमेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय  विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं राजीव चतुर्वेदी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके किया । गोवर्द्धन पूजा एवं अन्नकूट का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोवर्द्धन भगवान की पूजा अर्चना की गयी और अन्नकूट का प्रसाद का वितरण किया। सुबह से ही गोवर्द्धन पूजा एवं अन्नकूट की तैयारियां शुरू हो गयी थी। इस दौरान शास्त्री ने गोवर्द्धन भगवान की पूजा के साथ ही कथा श्रवण कराया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने किस तरह इंद्र के अहंकार को तोड़ते हुए अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्द्धन पर्वत को उठाकर जनमानस की रक्षा की थी। गोवर्द्धन पर्वत को स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इसके बाद भक्तों ने गोवर्द्धन पर्वत को 56 व्यंजनों का भोग लगाया। फिर प्...

दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

 दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल सिकंदराराऊ जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला बिहारी के निकट दो बाइको में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । जिसके चलते हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनकी चीख पुकार को सुनकर मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुँचाया। जहाँ से प्राथमिकि उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार मुकेश व हीरालाल निवासीगण गांव बरसोली थाना हसायन बाइक पर सवार होकर कस्बा पुरदिलनगर से अपने गांव लौट रहे थे । जैसे ही बाइक सवार गांव नगला बिहारी के समीप पहुँचे । उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । जिससे मुकेश व हीरालाल गम्भीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया । जहाँ से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उपचार हेतु अलीगढ़ मेडिकल क...

मां लक्ष्मी के स्वागत में घर-घर सजाई रंगोली

 मां लक्ष्मी के स्वागत में घर-घर सजाई रंगोली सिकंदराराऊ देशभर में दीपावली का जश्न है। दिवाली को खास बनाने के लिए लोग तरह तरह के ट्रेंडी और यूनिक रंगोलियां बना रहे हैं। लोगों के घर बनी रंगोली सुर्खियां बटोर रही है। महिलाओं और बच्चियों ने माता लक्ष्मी के स्वागत हेतु सुंदर और मनमोहक रंगोलियां बनाई।

अनल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर गोवर्धन महाराज के भव्य श्रृंगार तथा महा आरती का आयोजन

 अनल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर गोवर्धन महाराज के भव्य श्रृंगार तथा महा आरती का आयोजन सिकन्दराराऊ :     गोवर्धन पूजा के मौके पर जगह जगह अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। अनल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर गोवर्धन महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया तथा महा आरती का आयोजन हुआ।       इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की तथा प्रसादी वितरित की गई।   इस मौके पर केदार बाबू वार्ष्णेय,  पवन वार्ष्णेय,  शिवकुमार सर्राफ़, विशाल वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, चिराग़ वार्ष्णेय, यशोदा वार्ष्णेय , गरिमा वार्ष्णेय , अंशु वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, विभा वार्ष्णेय, निधिशराज वार्ष्णेय, नवीन चंद सुपारी, अखिल वार्ष्णेय, ध्रुव , तनव, रियांश आदि थे।

गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन से गुंजायमान हो उठा वातावरण

 गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन से गुंजायमान हो उठा वातावरण सिकन्दराराऊ : दीपोत्सव के पँचपर्व के चतुर्थ दिवस पर घर घर गोबर से गोबर्धन महाराज बना कर उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। समूचा वातावरण गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन से गुंजायमान हो उठा।दीवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पर्व एक दिन लेट बुधवार को मनाया गया। सुबह महिलाओं ने अपने-अपने घरों के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा की। पूजा के बाद भगवान श्रीकृष्ण को 56 तरीके के भोग लगाया गया।  गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होती है। इस बार सूर्य ग्रहण की वजह से तिथि एक दिन आगे बढ़ गईं। ऐसे में गोवर्धन पूजा और भाई दूज एक ही दिन मनाया जा रहा है। महिलाओं ने आज सुबह जल्दी उठकर अपने घरों के बाहर शुभ मुहू्र्त में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई। इसके बाद गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाई गई। इसके बाद धूप-दीप से पूजा की गई। भगवान कृष्ण का दूध से अभिषेक कर पूजन किया। इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। पूजा के दौरान देवता को दीपक, फूल, फल, दीप औ...

महिलाओं ने की जगह जगह स्याऊ माता की पूजा अर्चना

 महिलाओं ने की जगह जगह स्याऊ माता की पूजा अर्चना सिकंदराराऊ   महिलाओं ने जगह जगह स्याऊ माता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से स्याऊ माता की कथा कही एवं भजन गाए ।  उल्लेखनीय है कि दीपावली की सुबह स्याऊ माता की पूजा अर्चना करने से पहले घर की बुजुर्ग महिला एक पुराने रूप को खटकाते हुए घर से दरिद्र को बाहर करती हैं। उसके बाद घर की साफ सफाई के उपरांत सामूहिक रूप से महिलाएं स्याऊ माता की पूजा अर्चना करती हैं और स्याऊ माता से सुख समृद्धि पति एवं संतान की दीर्घायु यश वैभव की प्राप्ति के लिए माता से कामना करती हैं। दीपावली पर सुख समृद्धि के लिए सभी घरों में मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन होता है। दीपावली पर जितना जरूरी मां लक्ष्मी का पूजन होता है, उतना ही जरूरी स्याऊ मैया का पूजन भी होता है। स्याऊ मैया के पूजन के बिना दीपावली की पूजा अधूरी है।  दीपावली की अगली सुबह स्याऊ मैया का पूजन किया जाता है। स्याऊ मैया का पूजन बच्चों की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। सूर्योदय से पहले ये पूजन शुरू हो जाता है। इसमें गाय के गोबर से स्याऊ मैया बनाई जाती हैं। इसके बा...

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ मनाई गई दिवाली, रोशनी से जगमग हुआ, नगर जमकर की गई आतिशबाजी

 सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ मनाई गई दिवाली, रोशनी से जगमग हुआ, नगर जमकर की गई आतिशबाजी सिकंदराराऊ सोमवार को धूमधाम से दीपावली का त्‍योहार मनाया गया। जमकर हुई आतिशबाजी, पूरा शहर रोशनी से जगमगा गया। सुबह से शाम तक लोगों ने बाजारों में फूल, मालाएं, दीये सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। फिर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी पूजन किया। इसके आतिशबाजी व एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।  धनतेस के दूसरे दिन शाम ढलते ही पूरा शहर दीपावली की रोशनी से जगमगा उठा। नगर में घरों, दुकानों व आफिसों में आकर्षक रोशनी की गई। रंग बिरंगी झालरें और मोमबत्तियां चारों तरफ उल्लास बिखेरनी लगीं। चौदस पर्व भी आस्था के साथ मनाया गया। लक्ष्मीपूजन के अगले दिन ग्रहण रहा। सूर्य ग्रहण के कारण मंगलवार को कोई पूजा पाठ तथा पर्व नहीं मनाया गया।

गांव अगसौली में दो पक्षों में जमकर मारपीट चार घायल, लूट का आरोप

 गांव अगसौली में दो पक्षों में जमकर मारपीट चार घायल, लूट का आरोप सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के  गांव अगसौली में  पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इसके चलते चार युवक घायल हो गए। वहीं एक पक्ष ने मारपीट कर लूटपाट का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। घटना में घायल भाइयों का कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पर डॉक्टरी मुआयना कराया उसके बाद उनको बागला रेफर कर दिया गया।  उदय प्रताप सिंह निवासी अगसौली ने बताया कि उनके पुत्र युधिष्ठिर व देवराज रविवार की रात्रि 8 बजे खल, चुनी, तेल आदि सामान की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के नामजदों ने पीछे से आकर दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। जिसको लेकर दोनों भाई घायल हो गए। जिनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर अनेक लोग एकत्रित हो गए, जिसको लेकर आरोपी भाग जाने में सफल रहे। और उनका उनका लूट का प्रयास असफल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अगसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि अगसौली में दो पक्षों में में मारपीट व पथराव की घटना हुई है। घटना क...

सीमा उपाध्याय के साथ उनके दुख दर्द में सदैव खड़ा हूं:  जयवीर सिंह

 सीमा उपाध्याय के साथ उनके दुख दर्द में सदैव खड़ा हूं:  जयवीर सिंह सिकंदराराऊ   पूर्व मंत्री एवं बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह एवं हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय का भारतीय जनता पार्टी की कमेटी एवं क्षेत्रीय लोगों ने फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी के साथ सिकंदराराऊ आगमन पर भव्य स्वागत किया।  इस दौरान अलीगढ़ से आए ठाकुर जयवीर सिंह ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को काफी याद किया उनकी याद में कई बार वह भावुक भी देखे गए। उन्होंने कहा कि आज सिकंदराराऊ में उनके आवास पर स्व० रामवीर उपाध्याय जी की अनुपस्थिति में मैं पहली बार आया हूं। इस मकान से मेरी और उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। उनके प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करना मेरा फर्ज है। मैं भाभी सीमा उपाध्याय के साथ उनके दुख दर्द में सदैव खड़ा हूं।  सीमा उपाध्याय ने कहा कि अपने पति के सम्मान में उनके द्वारा घोषित की गई प्रत्येक कार्य योजना को पूरा करने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा। मैं सिकंदराराऊ के लोगों सुख दुख में हमेशा सम्मिलित रहूंगी |  इस दौरान नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य,...

थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला राधाकृष्ण मोहल्ले में आज लगाए गए नए सिलेंडर में लगी आग

 एटा ब्रेकिंग थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला राधाकृष्ण मोहल्ले में आज लगाए गए नए सिलेंडर में लगी आग तेज घमाके के साथ सिलेंडर के परखच्चे गिरे 500 मीटर तक दूर  परिजनों ने आग लगते ही सिलेंडर को बाहर मैदान में रख दिया था मैदान में ही तेज घमाके के साथ फटा था सिलेंडर मकान मालिक अजय राठौर ने बताया कि घमाके से घर की लाइट और कांच में हुआ नुकसान मौके पर पहुंची अग्निशमन,सूझबूझ से बची बड़ी घटना होने से थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला राधाकृष्ण के अजय राठौर के घर का मामला

आगामी त्योहारों को देखते हुए जलेसर एसडीएम और सीओ ने बाजारों में किया फोर्स के साथ भ्रमण

 आगामी त्योहारों को देखते हुए जलेसर एसडीएम और सीओ ने बाजारों में किया फोर्स के साथ भ्रमण सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने व्यापारियों से वार्ता करते हुए उनको सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा   उन्होंने सभी व्यापारियों से वार्ता करते हुए यह भी कहा, शासन के निर्देशानुसार आतिशबाजी को प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर ही बिक्री की जाए क्षेत्र में सभी आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाए, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा