सिकंदराराऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने कूट रचित कागज तैयार करके महिला को जमीन बेचने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
बता दें कि थाना हसायन के गांव इनायतपुर निवासी महावीर सिंह की पत्नी शीला देवी ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सीटू पुत्र सरवन निवासी गांव नगला बैरागी चांदनपुरा व कोमल सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी गांव इनायतपुर ने कूट रचित फर्जी कागजों के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को पुरदिलनगर के अंबेडकर तिराहे के पास से सीटू और कोमल सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें