एसडीएम ने छापा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

 एसडीएम ने छापा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

सिकंदराराऊ

 उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने शनिवार को ईदगाह रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा । छापामार कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षित चिकित्सक के स्थान पर अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जाना पाया गया। जिसके चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। 

उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने बताया कि नगर के ईदगाह रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा गया था। छापे के दौरान अल्ट्रासाउंड के लिए अधिकृत चिकित्सक वहां मौजूद नहीं मिले। अप्रशिक्षित एवं अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2