सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23 को धनतेरस,24 को दीवाली 26 को गोवर्धनपूजा,27 को मनाई जाएगी भैया दूज

 23 को धनतेरस,24 को दीवाली 26 को गोवर्धनपूजा,27 को मनाई जाएगी भैया दूज

वैधृति योग में किया जाएगा लक्ष्मी पूजन : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ़।

 प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को प्रकाश का पर्व दिवाली मनाया जाता है। इस दिन  प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे उनके 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या वापिस आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर खुशी मनायी। इस बार दीवाली पर्व को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है, सूर्यग्रहण लगने के कारण भाई दौज और गोवर्धनपूजा में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने दीपावली तिथि की जानकारी देते हुए बताया कि विपुलता,माधुर्य,श्री एवं सौन्दर्य की अधिष्ठात्री महादेवी लक्ष्मी की पूजा तथा ज्योति का पावन पर्व है दीपावली काम-क्रोध-लोभ-मोह के रूप में जो अंधकार अन्तः में स्थित है, उसे दूर कर अन्तर्मन को आलोकित करने की क्षमता मां लक्ष्मी ही की कृपा से भक्त को प्राप्त होती है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या सोमवार, 24 अक्टूबर को सांय 05:27 मिनट से आरंभ होकर 25 अक्टूबर मंगलवार को सायं 04:16 मिनट तक विद्यमान रहेगी यद्यपि अमावस्या की उदयातिथि 25 अक्टूबर को है, परंतु अमावस्या तिथि का प्रदोष काल 24अक्टूबर को ही है। दिवाली का पूजन प्रदोष काल काल में करना बेहद शुभ माना जाता है।ब्रह्मपुराण में प्रदोष काल से लेकर निशीथकाल तक रहने वाली अमावस्या को श्रेष्ठ कहा गया है। अतः दीपावली पर्व दिनांक 24 अक्टूबर सोमवार को ही निर्विवाद रूप से सारे देश में मनाया जाएगा। वहीं नरक चतुर्दशी अर्थात छोटी दीवाली एवं धनतेरस 23 अक्टूबर रविवार को 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर एवं भैया दौज 27 को मनायी जायेगी।

महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने दीवाली के शुभ मुहूर्त की पूजा के लाभ एवं व्यवसाय से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि हस्त नक्षत्र दोपहर 02:41 मिनट तक होगा। इसके उपरांत दीपावली पूजा में विहित चित्रा नक्षत्र होगा। हस्त चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग का संयोग सुखद रहेगा। हस्त नक्षत्र लघु छित्र संज्ञक और चित्रा मृदु मैत्र संज्ञक है। ये दोनों नक्षत्र व्यापारी और उद्योगपति जगत को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।इस दिन प्रातः 08:20 मिनट से 10:38 मिनट तक वृश्चिक तथा 12:40 मिनट तक धनुः लग्न रहेगा। वृश्चिक लग्न पर देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि और धनु: को ग्रह मंगल संपूर्ण दृष्टि से देखता है। वृश्चिक लग्न में ऑटो-मोबाइल वर्कशॉप, तांबा, पीतल, कांसा एवं स्टील का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति महालक्ष्मी पूजन करें तो विशेष लाभ होगा। कुछ व्यापारी दीपावली पूजन के लिए धनु: लग्न को श्रेष्ठ मानते हैं। क्योंकि धनुः लग्न का स्वामी शुभ ग्रह है। पूर्वाह्न 12:43 मिनट से 02:26 मिनट तक मकर लग्न रहेगा। मकर लग्न में ही अभिजित मुहूर्त भी है। मकर लग्न में स्वगृही शनि और तृतीय स्वगृही देवगुरु बृहस्पति विराजमान होने से लग्न अत्यन्त बलवती समझी जाएगी। इसमें लाभ का चौघड़िया और भी उत्तम है।अभिजित मुहूर्त और लाभ का चौघड़िया चार्टर्ड एकाउंटेन्टों, वकीलों, प्रॉपर्टी डीलरों को अकूत लाभ देने वाला है। अपराह्न 03:50 मिनट तक कुंभ और 04:58 मिनट तक मीन लग्न रहेगा। मीन लग्न का स्वामी देवगुरु बृहस्पति अपने घर में बैठकर तत्काल प्रभाव से उद्योग-धन्धों में दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कराएगा। इस लग्न में पूजा करने वाले यजमान व कराने वाले द्विजाचार्य भी मालामाल होंगे। मीन लग्न में विशेषकर तेजी मंदी का व्यापार करने वालों, फाइनेंसरों और बैंक वालों को पूजा करनी चाहिए। सायंकाल 04:58 मिनट से 06:50 मिनट तक मेष लग्न रहेगी, इसमें चर का चौघड़िया की उपलब्धि मनोकामना पूर्ति में सहायक रहेगी। स्वामी जी ने बताया कि सांय 5:39 मिनट से रात्रि 8:15 मिनट तक प्रदोषकाल अर्थात दिन एवं रात्रि का संयोग रहेगा जिसमें दिन विष्णुरूप और रात्रि लक्ष्मीरूपा है। प्रदोषकाल में महालक्ष्मी पूजन का सर्वाधिक महत्व होता है। प्रदोषकाल में ही मेष, वृष लग्न और अमृत चर के चौघड़िया भी विराजमान रहेंगे, प्रदोष काल के स्वामी आशुतोष भगवान सदाशिव स्वयं हैं। इसमें चित्रा नक्षत्र से बना मृदु मैत्र संज्ञक योग व्यापारियों व गृहस्थियों के लिए दीपावली, महालक्ष्मी, कुबेर, दवात-कलम, तराजू, बाट, तिजोरी इत्यादि पूजन के लिए अक्षय श्रीप्रद एवं कल्याणकारी सिद्ध होगा। अपनी आस्था व सुविधानुसार किसी शुभ लग्न, शुभ चौघड़िया, महानिशीथकाल और सिंह लग्न में महालक्ष्मी पूजन करना चाहिए। अर्धरात्रि लग्न सिंह 01:27 मिनट से 03:27 मिनट तक तक रहेगी। यह भी व्यापार में विपुल लाभ और लक्ष्मी की स्थिर प्रीति कराने वाली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...