विषाक्त पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

 विषाक्त पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सिकंदराराऊकोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई । पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है । पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 


मनीष पुत्र देवीराम उम्र 30 वर्ष निवासी गांव गिरधरपुर कोतवाली सिकंदराराऊ  शराब के नशे का आदी था । शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी । सूचना पाकर कोतवाल अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मनीष अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2