एटा पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी/अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण/कस्बा राजा का रामपुर मैं मुख्य तिराहे पर हुआ शहीद की प्रतिमा अनावरण
एंकर शहीदों की चिताओं पर लगेंगे वर्ष भर मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही वांकी निशाँ होगा,
खबर जनपद एटा के कस्बा राजा का रामपुर से है जहाँ आज का दिन इतिहास के पन्नों मैं शामिल हुआ है, अंग्रेजों से गुलामी की बेड़ियों मैं जकड़ी भारतमाता को स्वतंत्र कराने का बीड़ा उठाने वाले महान देशभक्त ग्राम शाहपुर टहला की मांटी के उर्जावान वीर सपूत अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम
भगत सिंह कोश्यारी जी के कर कमलों द्वारा हुआ है, अमर शहीद महावीर सिंह राठौर देश के शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त,सुखदेव और राजगुरु की टीम के सहभागी रहे,सांडर्स हत्याकांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें कालापानी की सज़ा दी दी, अंडमान निकोबार मैं अत्याचार के विरुद्ध भूखहड़ताल पर वैठे भारतमाता के इस सपूत को जबरन दूध पिलाया गया जो उनके फेफड़ों मैं चला गया और ये वीर इस दुनिया से अलविदा कह गया, इनके शव को समुद्र मैं ही अंग्रेजों ने दफना दिया, आज प्रतिमा अनावरण के बाद महामहिम ने उनकी वीरगाथा सभी के साथ साझा करते हुए उनके बलिदान को सिरमाथे रखकर सलामी दी, महामहिम कस्बा राजा का रामपुर स्थिति आर बी एल इंटर कॉलेज मैं शिक्षक के रूप मे सेवाएं दे चुके हैं, उनके साथी रहे अध्यापक श्री हुकुम सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण कर अपने पुराने दिनों की यादें ताज़ा की, उन्होंने कहा कि रामपुर मैं आने को लेकर यहाँ के अधिवक्ता अम्बरीष सिंह राठौर ने उनसे ऐसे जिद की जैसे बच्चा अपनी माँ से दूध मांगता है, उनके आमंत्रण को मना नही कर पाया।
आपको बतादें कि प्रतिमा अनावरण के दौरान मौजूदा सरकार के कामकाज को भी जमकर सराहा, उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान सरकार की योजनाओं से अब अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच पा रहा है, देश मे एक्सप्रेस वे के द्वारा महानगरों का संपर्क, मण्डल से मण्डल का संपर्क, गरीब तबके के लिए मुफ्त चिकित्सा की योजना, देश के सुरक्षा बलों को आधुनिकता के साथ उन्नत मूल भूत सुविधाओं को उपलब्ध कराकर देश मे बने आधुनिक हथियारों से लैस करना, पिछले 8 वर्षों मैं जितना देश मे सांस्कृतिक धरोहरों का विकास हुआ है वो अतुलनीय है, यूपी मैं योगी अच्छा शासन कर रहे हैं,
रामपुर के विकास के जो कमी है वो जल्द ही पूरी होगी,
वहीं अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज अलीगंज तहसील परिसर मैं नगला चंदी के युवा उधोगपति बृजेश यादव ने शांति देवी मेमोरियल एन जी ओ के द्वारा 100 मीटर ऊंचे तिरंगे का महामहिम द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इस दौरान जिले के डी एम अंकित अग्रवाल व एस एस पी द्वारा उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया, राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम मे उपस्थित बच्चों से भी बातचीत कर उनके हौंसले को सलाम किया, आज शाम को हेलिकॉप्टर से बरेली पहुंच कर वहां से मुंबई प्रस्थान करेंगे।
महामहिम के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान प्रशासन ने काफी सतर्कता बरती।




एक टिप्पणी भेजें