सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति हेतु बॉर्डर पर किया महायज्ञ

 प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति हेतु बॉर्डर पर किया महायज्ञ

शरदपूर्णिमा पर भगवान शिव पूजा का विशेष महत्व है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ़। देश की विख्यात एवं धार्मिक यात्राओं में एक आदि कैलाश यात्रा अपने प्राकृतिक दृश्य एवं सकारात्मक ऊर्जा के लिए जानी जाती है। हर साल सैकणो की संख्या में शिवभक्त आदि कैलाश यात्रा में  महादेव के दर्शन हेतु जाते हैं परंतु इस वर्ष मौसम के खराब होने की वजह से यात्रा में गये शिवभक्तों को भारी समस्या देखने को मिल रही है। जहां एक ओर अनवरत बारिश का प्रकोप एवं पहाडों का स्खलन लगातार 3 दिन से देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर आदि कैलाश यात्रा पर शहर के धर्मगुरु महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में निकले 15 सदस्यीय जत्थे ने नेपाल बॉर्डर स्थित उत्तराखण्ड राज्य के धारचूला में देश की सीमा सुरक्षा, भारत चीन संबंध एवं देश के विभिन्न प्रान्तों में भारी बारिश एवं अन्य आतंकी गतिविधियों के कहर से निजात हेतु शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान शिव के स्वरूप हिमालय की श्रेणियों में हवन यज्ञ किया।

यात्रा में गये महाराज जी के शिष्य आचार्य गौरव शास्त्री ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हुई आदि कैलाश यात्रा चम्पावत एवं टनकपुर के रास्ते होती हुई धारचूला पहुंच चुकी है जहां प्रशासन के रेड अलर्ट लगाने के बाद आगे की यात्रा को मौसम के ठीक होने तक रोक दिया है। यात्रा के रास्ते में पहाड़ों के स्खलन एवं भारी बारिश की वजह से परिवहन भी ठप पड़ा हुआ है। मौसम संबंधी समस्या एवं देश के सीमा साझा करने वाले अन्य देशों से अच्छे संबंधों की कामना करते हुए जत्थे के सभी लोगों ने शरद पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर रविवार को भगवान शिव को हवन यज्ञ के माध्यम से प्रसन्न किया इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि वर्ष की सभी पूर्णिमाओं में आश्विन मास की शरद पूर्णिमा श्रेष्ठतम मानी गई है क्योंकि इस दिन महालक्ष्मी की आराधना करके अपने इष्ट कार्य को तो सिद्ध किया ही जा सकता है साथ ही राधा-कृष्ण एवं भगवान शिव की आराधना के लिए भी यह पूर्णिमा सर्वोपरि मानी गई है। शरद पूर्णिमा से हेमंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन चंद्र भगवान तथा शंकर भोलेनाथ की पूजा व मंत्र जाप सायंकाल के समय करके केसरयुक्त दूध या खीर का भोग लगाया जाता है चंद्रमा की सारी कलाएं रात्रि के समय इस धरती पर बिखरती हैं, इसलिए दूध या खीर चंद्रमा को भोग के रूप में खिलाते हैं, जिससे चंद्रमा की अमृतमय किरणें इस खीर पर पड़ती हैं जो कि औषधीय गुणों से भरपूर होती है एवं मनुष्य की दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों बाधाओं को दूर कर सुख-शांति का जीवन प्रदान करती है।

स्वामी जी ने आदि कैलाश यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अति दुर्गम आदि कैलाश यात्रा के प्रणेता एवं देवाधिदेव महादेव के दर्शन कर पाना अपनी मर्जी में नहीं है भगवान शिव की कृपामात्र से ही उनके पास जाना सम्भव हो पाता है। अखिल ब्रह्माण्डनायक तीनों लोकों के मालिक देवाधिदेव के दर्शन अनेकों ऋषि मुनियों ने भी नहीं कर पाए परंतु हमारे बाबा महज एक लोटे जल से प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान दे सकते हैं। हवन में पूर्णाहुति कर जत्थे के सभी सदस्यों ने भगवान शिव से सुंदर एवं सहज दर्शन की मनोकामना मांगी। इस अवसर पर बद्रीनाथ के तपस्वी संत स्वामी अदृश्यनानंद जी महाराज,तेजवीर सिंह,शिब्बू अग्रवाल,प्रमोद वार्ष्णेय,शशि वार्ष्णेय,प्रमोद वर्मा,अंकुश उपाध्याय,किशन बाबा, कपिल ठाकुर, दीपेश,शर्मा,ब्रजेन्द्र वशिष्ठ,अजीत आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...