ईट भट्टा स्वामियों को फर्जी चेक देकर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला , पुलिस को दी तहरीर

 ईट भट्टा स्वामियों को फर्जी चेक देकर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला , पुलिस को दी तहरीर

सिकंदराराऊजनपद के अनेक ईट भट्टा स्वामियों को फर्जी चेक देकर लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोप  लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने तहरीर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने बताया है कि गांव लाढपुर निवासी शातिर आरोपी पूर्व में अनेक ईंट भह्वा स्वामियों तथा अन्य व्यापारियों को भी फर्जी चेक देकर लाखों रुपए से ठग चुका है। कुछ दिन पूर्व मेरे बालाजी ईट उद्योग से 1 लाख 20 हजार रूपये की ईट तथा पांच हजार नगद ले जाने के बाद मुझे बैंक आफ महाराष्ट्र बैंक का चैक दे गया था। जिसके चलते उक्त आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए उन्हें तहरीर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2