सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधिकारियों के अमले के साथ गांव बसई पहुंचे एडीएम, किसानों की खुली बैठक में सुनीं चकबंदी से संबंधित शिकायतें, कार्रवाई का दिया आश्वासन

 अधिकारियों के अमले के साथ गांव बसई पहुंचे एडीएम, किसानों की खुली बैठक में सुनीं चकबंदी से संबंधित शिकायतें, कार्रवाई का दिया आश्वासन

सिकंदराराऊकोतवाली क्षेत्र के गांव बसई बावस में चकबंदी के प्रकरण को लेकर एडीएम, एसडीएम तथा सीओ एवं चकबंदी अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर खुली बैठक के दौरान किसानों की शिकायतें सुनीं। दिनभर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा शिकायतें सुनने के बाद एडीएम ने किसानों को समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम बसंत लाल, एसडीएम वेद सिंह चौहान  , सीओ ब्रह्म सिंह एवं चकबंदी विभाग के अधिकारी शुक्रवार की सुबह ही गांव बसई गांव में पहुंच गए और किसानों की खुली बैठक बुलाई गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा । बैठक के दौरान कई बार किसानों द्वारा हंगामा भी किया गया। 


बता दें कि भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला सोशल मीडिया अधिकारी संजय कुमार जाटव के नेतृत्व में जिला अधिकारी को 1 दिन पूर्व ज्ञापन देकर किसानों ने  पुरानी चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करके पुनः चकबंदी न कराए जाने पर 1 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिला अधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व उप जिलाधिकारी  व चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी व समस्त चकबंदी का स्टाप व कोतवाली पुलिस  की उपस्थिति में  शुक्रवार की सुबह 9 बजे से समस्त किसानों की समस्याएं सुनी गई और  शिकायती प्रार्थना पत्र कृषकों द्वारा दिए गए तथा सामूहिक कृषकों के द्वारा  लगभग 500 कृषकों के द्वारा  हस्ताक्षर कर चकबंदी प्रक्रिया का विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल प्रभाव से पूर्व एसीओ के द्वारा की गई चकबंदी प्रक्रिया पर्चा नम्बर 23 व पर्चा नम्बर 5 को  निरस्त कराकर पुनः सभी 2723 गाटों की प्रत्येक मेड पर जाकर मालियत  लगवाकर तथा पुनः चक निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बसई बावस की चकबंदी कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता ग्राम प्रधान व समस्त कृषकों की रुखबंदी के आधार पर नए सिरे से चकबंदी प्रक्रिया को कराने की मांग गई है । यदि ऐसा जिला अधिकारी गरीब किसानों की समस्या को गंभीरता पूर्वक संज्ञान नहीं लेते हैं। तो समस्त किसान जिलाधिकारी के कार्यालय पर दिनांक 1/11/2022 से भूख हड़ताल और अनिश्चित कालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन करेंगे तथा समस्त किसानों की खाने पीने को व्यवस्था भी जिला प्रशासन की होगी। यदि  भूख हड़ताल के कारण किसी कृषक के साथ जिला अधिकारी के कार्यालय पर कोई हादसा भी होता है तो उसके लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। यदि जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं की जाती है तो समस्त किसान हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दायर करने को बाध्य होंगे । 

अंत में अपर जिलाधिकारी बसंत लाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार न्याय संगत तरीके से आवश्यक कार्रवाई इस प्रकरण में की जाएगी। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार जाटव , ग्राम प्रधान हेमलता एवं सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...