सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ मनाई गई दिवाली, रोशनी से जगमग हुआ, नगर जमकर की गई आतिशबाजी
सिकंदराराऊ सोमवार को धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया गया। जमकर हुई आतिशबाजी, पूरा शहर रोशनी से जगमगा गया। सुबह से शाम तक लोगों ने बाजारों में फूल, मालाएं, दीये सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। फिर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी पूजन किया। इसके आतिशबाजी व एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।धनतेस के दूसरे दिन शाम ढलते ही पूरा शहर दीपावली की रोशनी से जगमगा उठा। नगर में घरों, दुकानों व आफिसों में आकर्षक रोशनी की गई। रंग बिरंगी झालरें और मोमबत्तियां चारों तरफ उल्लास बिखेरनी लगीं। चौदस पर्व भी आस्था के साथ मनाया गया। लक्ष्मीपूजन के अगले दिन ग्रहण रहा। सूर्य ग्रहण के कारण मंगलवार को कोई पूजा पाठ तथा पर्व नहीं मनाया गया।


एक टिप्पणी भेजें