दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

 दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

सिकंदराराऊ

जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला बिहारी के निकट दो बाइको में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । जिसके चलते हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनकी चीख पुकार को सुनकर मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुँचाया। जहाँ से प्राथमिकि उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।

जानकारी के अनुसार मुकेश व हीरालाल निवासीगण गांव बरसोली थाना हसायन बाइक पर सवार होकर कस्बा पुरदिलनगर से अपने गांव लौट रहे थे । जैसे ही बाइक सवार गांव नगला बिहारी के समीप पहुँचे । उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । जिससे मुकेश व हीरालाल गम्भीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया । जहाँ से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उपचार हेतु अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया । जहां पर उनका उपचार चल रहा है ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2