सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

 आबादी वाले इलाके में नहीं बेची जाएगी आतिशबाजी

कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

अलीगंज  थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में दीपावली पर्व को लेकर हुई चर्चा l

बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए  कस्बे के व्यापारियों के साथ चर्चा की गई। दीपावली पर्व पर बाजारों में अत्यधिक आतिशबाजी बिक्री को लेकर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने कहा कि इस बार बाजार के अंदर आतिशबाजी बिक्री नहीं की जाएगी। एक स्थान चिन्हित कर लिया गया है जहां पर आतिशबाजी लगाकर दुकानदार आतिशबाजी बिक्री करेंगे। आतिशबाजी बिक्री के लिए भी उपजिलाधिकारी  से अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर कोई भी व्यक्ति खुलेआम बाजार के अंदर आतिशबाजी करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों पर कस्बे में अधिक भीड़ एकत्रित हो जाती है इसलिए थाना प्रभारी ने भारी वाहनों का प्रवेश करने के अंदर वर्जित कर दिया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

बैठक में  उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा व्यापार मंडल पुलिस और प्रशासन का हमेशा से सहयोग करता चलाया है और इस बार भी त्योहारों पर व्यापार मंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग रहेगा। रही बात खुले में आतिशबाजी बिक्री की प्रशासन की तरफ से मुनादी करा दी जाए कि कोई भी दुकानदार खुले में आतिशबाजी ना बेचें चिन्हित किए हुए स्थान पर ही आतिशबाजी बिक्री की जाए। उद्योग व्यापार मंडल के लोग भी दुकानदारों को जागरूक करेंगे और उनको आग्रह कर चिन्हित स्थान पर आतिशबाजी बिक्री के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक मैं थाना प्रभारी ने व्यापारियों से सहयोग मांगते हुए का त्योहारों पर अपडेट कस्बे के अंदर भीड़ रहती है ऐसे में कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसलिए पुलिस और प्रशासन और व्यापार मंडल के लोग मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखने में सहयोग करें व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की जहां भी आवश्यकता हो तो अवगत कराएं उनकी हर समस्या का समाधान तत्काल कराया। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद आर्य, ,, प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियानदिनेश गुप्ता, सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां प्रदीप गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, राकेश कुमार स्वर्णकार, मुन्ना बाबू गुप्ता  ,हिमांशु शाक्य सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...