सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य मेला मे 305 मरीजों का परीक्षण, लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक का कड़ा एक्शन




निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दो सीएचओ और एक एलटी का वेतन रोका

अलीगंज।* शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले' का आयोजन किया गया। इस मेले के अंतर्गत अलीगंज ब्लॉक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 305 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क परामर्श व दवाएं वितरित की गईं। 


स्वास्थ्य मेले का आयोजन पीएचसी नयागांव, भदकी, राजा का रामपुर, नगला गजपत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर किया गया। मेले में आए सभी 305 मरीजों का स्वास्थ्य पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया गया, ताकि उनके उपचार का विवरण सरकारी डेटाबेस में दर्ज रहे। मेले में मौसमी बीमारियों, त्वचा रोग, और सामान्य जांच के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। वही मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्टाफ की उपस्थिति परखने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में भारी खामियां पाई गईं। पीएचसी भदकी और पीएचसी राजा का रामपुर के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। एक अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन (एलटी) भी अपनी ड्यूटी से गायब मिला।

अधीक्षक डॉ. राजपूत ने इस घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित पाए गए दोनों डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियन का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। डॉ. शिवकुमार राजपूत ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मेला आम जनमानस को घर के पास इलाज मुहैया कराने के लिए है। यदि चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी के प्रति सजग नहीं रहेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...