गांव जरेरा में राजवाह सप्लाई चैनल में खंदी कटने से खेत खलियान सब हुए जलमग्न

 गांव जरेरा में राजवाह सप्लाई चैनल में खंदी कटने से खेत खलियान सब हुए जलमग्न

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव जरेरा में राजवाह सप्लाई चैनल में खंदी कटने से खेत खलियान सब जलमग्न हो गए हैं । अब लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। जिससे ग्रामीण खासे चिंतित हैं । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजवाह सप्लाई चैनल में पानी की आवक को कम कराया जाए । ओवरफ्लो होने के कारण तेज बहाव बना हुआ है। जिससे खंदी कट गई है और खंदी को रोकने के लिए अभी तक सिंचाई विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किए गए हैं । जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां फसल डूब कर पूरी तरह नष्ट हो चुकी है वहीं सब जगह पानी पानी ही नजर आ रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2