कासगज अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा एक गिरफ्तार तीन फरार

 ब्रेकिंग कासगज अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा एक गिरफ्तार तीन फरार


कासगंज-जनपद की  पटियाली थाना पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा,



बडे पैमाने पर बनाये जा रहे थे अवैध तमंचे,



एक फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार, तीन फरार,


दस बने तीन अधबने तमंचाओ के अलावा भारी मात्रा में उपकरण बरामद,


 पटियाली इलाके के संजय गांधी विधालय के पीछे झाडियों में चल रही थी फैक्ट्री,



एसपी बोले कासगंज, फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं में की जाती थी तमंचाओ की बिक्री,


कासगंज जनपद में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पर पटियाली पुलिस ने छापा मारा.पुलिस ने भारी मात्रा में बने अधबने तमंचाओ के अलावा शस्त्र तैयार करने वाले उपकरण बरामद किये हैं.साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अवैध शस्त्र तैयार कर कासगंज जनपद के पडोसी जनपद फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं में सप्लाई की जाती थी।


पुलिस अधीक्षक  बीबीजीटीएस मूर्ति ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि पटियाली थाना क्षेत्र के संजय गांधी स्मृति माध्यमिक विद्यालय नई मुशियारा बुद्वपुरा के पास झाड़ियों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर मौके से बबले उर्फ बृजेश निवासी नगरिया मजरा  महुआ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके कब्जे से 10 बने और तीन अधबने तमंचा 315 बोर के तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस के अलावा भारी मात्रा में तमंचा बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं. एसपी ने बताया कि एक तमंचा फर्रुखाबाद बदायूं एटा कासगंज में सप्लाई की जाती थी 3000 से लेकर ₹5000 तक की कीमत में तमंचे बेचे जाते थे जिले में अवैध शस्त्र फैक्ट्री को नेस्तनाबूद किया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी जहां जहां तमंचे बेचे गए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.यह आरोपी पूर्व में अवैध असलाह बनाने के आरोप में जेल जा चुका है।जबकि इनके तीन साथी मौके से फरार हो गये।जिनके लिए पुलिस टीम लगाकर पकडने के लिए दबिश दी जा रही है।


वाईट-बीबीजीटीएस मूर्ति, (पुलिस अधीक्षक कासगंज।)

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2