हाथरस रोड को अनुचित तरीके से सिकंदराराऊ से निकालने को लेकर व्यापारियों ने जताया रोष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के कार्यालय पर आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गाँधी ने की एवं संचालन ब्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय द्वारा किया गया। जिसमें बताया गया कि मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया जायेगा जिसमें प्राधिकरण अनुचित तरीके से हाथरस रोड को कासगंज रोड तक जाने के लिए पूरे रोड को फ्लाइओवर पर ले जा रहा है। जो कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के नागरिकों के अधिकारों का पूर्ण रूपेण हनन है जबकि अलीगढ़ से कानपुर तक जो राट्रीय राज मार्ग बनाया जा रहा है वह सिकंदराराऊ से कासगंज रोड होते हुए एटा रोड पर मिल रहा है और उसके दोनों तरफ सर्विस रोड भी बना हुआ जिसका मुआबजा केंद्र सरकार पूर्व में दे चुकी है तब उनको बिना किसी नए मुआबजे के उसी बाईपास रोड में उसको मिला देना चाहिये ।
बैठक में उपस्थित सभी लोंगो ने एक रॉय होकर प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि या तो राष्ट्रीय राज मार्ग को हमारी मांग के अनुरूप निकाला जाये अन्यथा उद्योग ब्यापार मंडल को सिकंदराराऊ के सभी नागरिकों के साथ उग्र आंदोलन छेड़ने पर बाध्य होना पड़ेगा ।
व्यापारी नेता दाऊदयाल वार्ष्णेय ने कहा कि सिकंदराराऊ की जनता बहुत ही धैर्यवान है। यही वजह है कि दिल्ली कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आज पांच साल पूरे होने के बाद भी अभी तक पूर्ण नहीं हुआ जबकि सिकंदराराऊ से एटा तक का मार्ग दो साल पूर्व ही पूरा हो चुका है। लेकिन सिकंदराराऊ की जनता शांत बैठी है। लेकिन प्राधिकरण ने अपनी मनमानी मथुरा बरेली राजमार्ग में नहीं रोकी तो सिकंदराराऊ की जनता मुँह तोड़ जबाब देना भी जानती है।
बैठक में तय किया गया कि एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा और निराकरण नहीं होने पर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने दिल्ली जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जय पाल सिंह चौहान, विष्णु वार्ष्णेय, विकाश वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, चेतन शर्मा, रानू चौहान, चंचल गुप्ता, मोनी स्वर्णकार, देवेंद्र गुप्ता, ब्रज बिहारी कौशिक, धीरज वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, बॉबी वार्ष्णेय, अशोक कुमार, अन्नू सैनी,राजीव वार्ष्णेय,किशोर शर्मा, वीरेंद्र सिंह, निखिल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, भानु सक्सेना, पुलकित, विकाश वर्मा, अनुभव पंडा, रितेश माहेष्वरी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें