सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृषि विज्ञान केंद्र पर किया  महिला किसान दिवस का आयोजन , महिला किसानों का हुआ सम्मान

 कृषि विज्ञान केंद्र पर किया  महिला किसान दिवस का आयोजन , महिला किसानों का हुआ सम्मान



सिकंदराराऊशनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का मुख्य उद्देश्य कृषि और कृषि कार्यो में महिलाओं की भागीदारी में उत्कृष्ठ कार्य के लिए उत्साहित व अच्छे कार्य हेतु सम्मानित किया जाता है। ताकि कृषक महिला अपने मनोबल के साथ आगे बढ़े और अच्छा कार्य करने की चेष्टा रखें। जिससे कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी हो सके । 

इस मौके पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ ए. के. सिंह ने सभागार में उपस्थित कृषक महिलाओं को कृषि में अधिक उत्पादन को करने की सलाह दी । केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य) डॉ प्रणवीर सिंह ने अधिक उत्पादन देने वाली मुख्य फसलों की उन्नतिशील प्रजातियों पर प्रकाश डाला । 

केंद्र की महिला वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ पुष्पा देवी ने महिला कृषकों को कृषि के क्षेत्र मे आगे  बढ़ कर कार्य करने की सलाह दी, जिससे आमदानी में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की आधी भागीदारी होने के बावजूद उन्हें उनका मालिकाना हक नहीं था, जिसे दिलाने के लिए सरकार महिलाओं के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जिससे महिलायें और आगे आने के साथ आमदनी को बढ़ा सकें । 

केंद्र के फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक डॉ श्योराज़ सिंह ने बताया कि पोषण वाटिका में उगाई जाने वाली सब्जियों की देखभाल के साथ जैविक विधि से फसलों के उत्पादन पर जोर दिया। 

केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ सुधीर कुमार रावत ने महिलाओं की आय में बढोत्तरी के लिए दुग्ध आधारित उद्योग धंधों पर चर्चा की । 

मृदा वैज्ञानिक डॉ जगदीश मिश्रा ने खेत के किनारे गड्ढा बनाकर कूड़े- कचरे से जैविक खाद बनाकर जैविक उत्पादन करने की सलाह दी। 

अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम डॉ सुधीर कुमार रावत एव डॉ पुष्पा देवी ने आयोजित कराया। 

कार्यक्रमों के दौरान क्या हुआ कृषि में अच्छे कार्य हेतु ग्राम बाबस से कु.अनीता, शारदा देवी, सावित्री, कमलेश कुमारी, ग्राम सुसामई से वीना कुमारी एवं ग्राम जाऊँ से सुमन कुमारी को इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र, हाथरस की तरफ से सम्मानित किया गया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...