सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर में बुलाकर पति,पत्नी,देवर ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम*

 *रिश्ते की चाची से भतीजा लगा बैठा दिल,चाचा चाची ने उतारा मौत के घाट


घर में बुलाकर पति,पत्नी,देवर ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम*


*हाथ पैर बांधकर बिजली का करंट लगाकर रिश्ते के भतीजे की कर दी हत्या*


*घटना का मुख्य आरोपी चाचा पुलिस ने किया गिरफ्तार*


मामला एटा जिले के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र का है जहां एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के सामने एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।शाम होते होते युवक की पहचान हिमांशु गुप्ता के रूप में हुई थी।


मामले में मृतक की मां सुनीता देवी पत्नी संजय गुप्ता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने रिश्ते के आरोपी चाचा धर्मेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी खुशबू,और देवर प्रभात के विरुद्ध हत्या करने की धारा 302,201 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया था।


थाना राजा का रामपुर के प्रभारी संजय राघव ने घटना के खुलासे के लिए मुखबिरों का जाल बिछाकर कर रिश्ते के भतीजे की हत्या करने का मास्टर माइंड चाचा धर्मेंद्र गुप्ता को अलीगंज कोल्ड स्टोरेज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त होने वाले बिजली की केविल ,जुट की रस्सी,और तकिया सहित शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयोग की गई ऑल्टो कार को बरामद कर लिया है।


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि रिश्ते का भतीजा हिमांशु रिश्तेदारी होने के नाते अक्सर घर आया जाया करता था। घर आते जाते समय हिमांशु उसकी पत्नी अपनी रिश्ते की चाची  खुशबू को पसंद करने लगा। और हंसी मजाक में साथ रहने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाब डालने लगा था।


भतीजे के द्वारा चाची से जबरिया इश्क फरमाने की बात धर्मेंद्र को पता चली तो भतीजे से खिन्न आरोपी ने अपनी पत्नी खुशबू और भाई प्रभात के साथ मिलकर भतीजे को निपटाने की योजना बना डाली।

मुख्य आरोपी ने हत्या करने का जुर्म  इकबाल करते हुए बताया कि उसने चौदह तारीख की रात को अपनी पत्नी से फोन करवाकर हिमांशु को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर हिमांशु के हाथपैर रस्सी से बांध दिए ।मूंह को तकिए से दबाकर बिजली का करेंट लगा कर मौत के घाट उतार दिया।और हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपनी ऑल्टो कार में शव रखकर राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक दिया।

फिलहाल राजा का रामपुर थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है घटना में प्रयोग होने वाली रस्सी, बिजली का तार और तकिया कार को बरामद कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...