सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाईचारा सेवा समिति ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह गाँव पचों में नरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका संचालन डॉ राहुल कुमार ने किया      समारोह को सम्बोधित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा समाज हित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों को जो समाज में भाईचारे व इंसानियत के लिये कार्य करते हैं उन्हें भाईचारा सेवा समिति समय समय पर सम्मानित करती रहती है तथा भाईचारा सेवा समिति को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए सक्रिय लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे ।  सम्मान समारोह में  सभी गणमान्य लोगों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर डॉ अवधेश कुमार, नबाब अहमद कुरैशी, मोहित कुमार कश्यप, अखिलेश शास्त्री,वीरपाल सिंह यादव,रुम सिंह यादव नेता जी, बीरेंद्र सिंह नेताजी, संजीव यादव, राकेश कुमार, चन्द्रपाल सिंह, राकेश कुमार यादव, देवा बघेल, रिजवान खान,बीरेश कुमार, जयप्रकाश यादव, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह...

किसी की याद तो दीमक की तरह होती है

  सिकंदराराऊ।  वाग्धारा साहित्य संस्था की कवि गोष्ठी कवि ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट के निवास भारती भवन सैलानी बिहार कॉलोनी में आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता कवि भद्रपाल सिंह चौहान तथा संचालन कवि ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने किया। कवि गोष्ठी में विश्व विख्यात भारत के श्रेष्ठतम गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना का कवि ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने शाल उड़ाकर सत्कार किया। कवि गोष्ठी का आरंभ कवि आशुतोष ने सरस्वती वंदना से इस प्रकार किया-      मेरी मां शारदे, सारा तम मार दे।      शब्द मंत्र से बने, वेद ऋचा से तने।। सरस्वती वंदना के बाद चंद्र कवि ने अपनी कविता पढ़ी -       समाज सुधार कवि का प्रण है        कविता कवि का आभूषण है। कवि ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने अपने स्वर इस प्रकार दिए -       छोटे छोटे बंदर हनुमान बन रहे।       माटी के पुतले भगवान बन रहे।।       जिनकी औकात दो कोड़ी नही है।       पटेल , बॉस से भी महान बन रहे।। प्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार देवेंद्र दीक्षित शूल ने इस प्र...

गार्ड को बन्धक बनाकर मारूती कार शोरूम में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण, मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत गार्ड को बन्धक बनाकर मारूती कार शोरूम में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 3 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लूटी हुई एक कार अर्टिगा, 10 बोरे कार के स्पेयर पार्ट्स आदि व घटना में प्रयुक्त एक कार बलैनो, 3 अवैध तमंचा, 6 जिंदा व  4  खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।   अवगत कराना है कि दिनांक 24.01.2024 को वादी सोनू कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी रूहेरी थाना हाथरस गेट द्वारा सूचना दी कि वह मारूती ऐजेन्सी रूहेरी का एकाउंटेंट है । ऐजेन्सी के गार्ड शिव नारायण द्वारा उसको बताया कि समय रात्रि करीब 1 बजे कम्पनी में तीन या चार बदमाश घुस आये और बदमाशों द्वारा गार्ड व चौकीदार के साथ मारपीट कर वर्कशॉप आफिस में बन्द कर दिया और कम्पनी तोडफोड की और लूटपाट का प्रयास किया । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 34/24 धारा 394/427 भादवि. पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक ह...

भव्य कलश यात्रा के साथ गांव बस्तोई में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

  सिकंदराराऊ।  क्षेत्र के गांव बस्तोई हवेली स्थित श्री नर्मदेश्वर धाम  में श्रीमद् भागवत कथा का  भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पूजा अर्चना करके किया। इस अवसर पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।   श्रीमद् भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जहां जगह-जगह कलश यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा जब ज्ञान यज्ञ स्थल पर पहुंची तो कथा व्यास गणेश कृष्ण जी महाराज ने वेद मंत्रों के साथ भागवत स्थल पर कलश स्थापित कराए। पूरा पंडाल श्री कृष्ण एवं श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गणेश कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि राजा परीक्षत ने राजपाट छोड़कर श्रीमद् भागवत कथा सुनी थी। जीवन में कुछ पाने के लिए वैराग्य एवं त्याग की जरूरत पड़ती है। जन्मभूमि से बढ़कर कोई तीर्थ नहीं है इसलिए भागवत कथा राम कथा का आयोजन लोग अपनी जन्म भूमि पर ही कराते हैं जिससे उन्हें दोहरा पुण्य प्राप्त होता है।...

मार्ग अवरोध करने व पुलिस के साथ अभद्रता में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस नें जाम लगा मार्ग अवरूद्ध करने व पुलिस के साथ अभद्रता कर कार्य सरकार में बाधा उत्पन करने के मामले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।       थाना कोतवाली नगर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर जाम लगा, मार्ग अवरूद्ध करने एवं पुलिस के साथ अभद्रता कर कार्य सरकार में बाधा उत्पन करने के मामले में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पांच अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र रनवीर सिंह, रामखिलाडी पुत्र धनीराम, प्रदीप पुत्र जीवाराम निवासीगण ग्राम बिजौरी थाना कोतवाली देहात और अनिल पुत्र कमरपाल निवासी प्लान्ट वाली गली मलावन थाना मलावन, व मनोज पुत्र कमरपाल ग्राम नौरगां वाद थाना खरकपुर जनपद भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जाम लगा मार्ग अवरूद्ध करने व पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार मौजूद रहे। @samachar24news

एटा लोकसभा से देवेश शाक्य उतरे मैदान में

एटा।* समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें एटा लोकसभा से विधूना जिला औरैया निवासी देवेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। 2012 के विधान सभा चुनाव में देवेश विधूना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। जहां वह दूसरे नंबर पर रहे थे। देवेश शाक्य समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके विनय शाक्य के छोटे भाई हैं। देवेश शाक्य सपा के प्रदेश सचिव भी रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो एटा लोकसभा चुनाव में शाक्य व लोधी वोट के समीकरण को देखते हुए इनको यहां से टिकट दी गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परबेज जुबैरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो प्रत्याशी बनाए गए हैं, उनको जिताने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम करेंगे। @samachar24news

22 फरवरी से 92 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

जिला मजिस्ट्रेट ने केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश* *एटा।* जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में शासन की मंशानुसार यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अतिआवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बैठक में प्रतिभाग कर केन्द्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में 22 फरवरी से 92 केन्द्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाना है। सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने केन्द्र पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूर्ण कर एक बार स्वयं भी अध्ययन कर लें, जिससे कि परीक्षा के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। जनपद में हाईस्कूल के 31129, इण्टरमीडिएट के 26221 सहित कुल 57350 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रत्येक केन्द्र पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट,  सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाया जाना ...

जमीन का बैनामा कराने के लिए जा रहे किसान से लूटे 2.10 लाख रुपये

एटा।* जमीन का बैनामा कराने जा रहे किसान से 2.10 लाख रुपये लूट लिए गए। इस दौरान आरोपी के साथ मारपीट की गई। उसके हाथ पैर बांधकर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कासगंज के गांव मुनीम नगर के रहने वाले 50 वर्षीय कालीचरन पुत्र होडल सिंह एटा जमीन का बैनामा कराने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में नहर के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। कालीचरन के साथ मारपीट करने के बाद उसके हाथ पैर बांधकर पटक दिया और उसके पास से 2.10 लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जानकारी ली। पुलिस लूट की इस घटना को संदिग्ध मान रही है। .@samachar24news

हत्या और चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को दबोचा 1 तमंचा, 2 कारतूस 1 अंगूठी 3 हजार रूपए किये बरामद

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस नें हत्या एवं चोरी की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को तमंचा कारतूस व चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। थाना अवागढ़ पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हत्या एवं चोरी की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त अरविंद उर्फ रविंद्र उर्फ नंदा पुत्र मुन्ना लाल निवासी विनायक थाना अवागढ़ को चुरथरा चौराहे के पास से एक तमंचा व दो कारतूस तथा चोरी के माल एक अंगूठी लेडीज, तीन हजार रूपए नगद के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को चोरी व हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य, उप निरीक्षक अंकुश कुमार राघव प्रभारी जनपदीय इंटेलिजेंस विंग, मुख्य आरक्षी रामतेज सिंह, मुख्य आरक्षी कौशल कुमार, आरक्षी उदयवीर सिंह और  सर्विलांस सेल से मुख्य आरक्षी...

चारा काटने की मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

  अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम दहलई में चारा काटने की मशीन में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहा था तभी उसका हाथ फंस गया. इसी दौरान उसका सिर भी मशीन से टकरा गया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के मुताबिक थाना अलीगंज के ग्राम दहलई का रहने वाला युवक रविंद्र सिंह पुत्र राम सुहावन चारा काटने की मशीन से रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारा काटते समय अचानक से रविंद्र सिंह का हाथ चारा मशीन में चला गया और धीरे-धीरे सिर भी मशीन के चपेट में आ गया। रविंद्र सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जब तक लोग बचाने के लिए कुछ कर पाते तब तक मशीन नें उसे अपनी चपेट में ले लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना थाना अलीगंज पुलिस को मृतक के भाई देवेंद्र सिंह ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। @samachar24news

24 अतिसंवेदन और 40 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए

एटा।* यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 92 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 40 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 24 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। सभी वित्त विहीन विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। जिले में 57371 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराना प्राथमिकता है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। केंद्राें को अतिसंवेदनशील सहित संवेदन शील व सामान्य की श्रेणी में बांट दिया गया है। अलीगंज में अतिसंवेदनशील 4 केंद्र बनाए गए हैं। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र में 5 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। इसी प्रकार निधौलीकलां में अतिसंवेदनशील 2, जलेसर में 3, शीतलपुर में 4, सकीट में 4, अवागढ़ में 2 केंद्र बनाए गए है। एडीआईओएस हरेंद्र यादव ने बताया संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएंगी। उनके स्तर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान इन केंद्रों पर सेक्टर...

लूट की घटना में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार एक दिन पूर्व दो आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

  एटा।* थाना पिलुआ पुलिस नें दो दिन पूर्व हुई ट्रक लूट एवं पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित चल रहे तीसरे अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई थी की थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत सुन्ना नहर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ट्रक लूट लिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व इंटैलिजेंस टीम द्वारा ट्रक की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वृहद चैकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम गोकुलपुर के जंगलों में तीन अभियुक्त को लूटे गए ट्रक में से सामान उतार कर दूसरे ट्रक में लोड कर रहे थे। पुलिस टीम को आते देख तीनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो अभियुक्त विपन कुमार पुत्र रामकिशोर और अनिल पुत्र विशेष यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गये थे जिनको मौके से  पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया था। इसी घटनाक्रम में तीसरा अभियुक्त प्रवेंद्र उर्फ वीपी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला बेल थाना पिलुआ भागने में सफल रहा था। जिसको थाना पिलुआ पुलिस नें प्रवेन्द्र उर्...

गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन यात्रा , पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन की यात्रा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।   गुरू गोविन्द सिंह महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही विशाल नगर कीर्तन यात्रा गुरूद्वारा श्री गुरूनानक दरबार से प्रारम्भ होकर पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, घण्टाघर, मोती बाजार, नयागंज, सर्कुलर रोड, बाग्ला कालेज मार्ग होते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण कर गुरूद्वारा श्री गुरूनानक दरबार पर पहुँची, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई तथा ड्रोन कैमरों की सहायता से लगातार निगरानी की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर कीर्तन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु विभिन्न प्वाइंटों पर लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर ,प्रभारी निरीक्षक थाना क...

चेकिंग मे 14 वाहनों के किए चालान

एटा।* यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बे में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर 14 वाहनों के चालान किए गए। वहीं सभी से नाबालिगों को चलाने के लिए वाहन न देने की अपील की गई। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से सुरक्षा होती है। जिससे कि हम सुरक्षित चलें और सुरक्षित घर पहुंचें। नियमों की अनदेखी से जान तक चली जाती है। यातायात को व्यवस्थित करना पुलिस का ही कार्य नहीं है, सभी की जिम्मेदारी है। सही यातायात व्यवस्था आपके जीवन को ज्यादा सुरक्षित करने के लिए जरूरी है। इसके लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि यातायात के नियमों का पालन करेंगे। @samachar24news

अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

  जलेसर/एटा।* कोतवाली जलेसर के ग्राम गोपालपुर में किन्हीं अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें घर में रखा सामान जलकर राख हो गया साथ ही साथ नगदी भी जलकर खाक हो गई। पीड़ित ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।  थाना जलेसर के ग्राम गोपालपुर के निवासी कृपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से उक्त परिवार का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें प्रार्थी के सात बोरी गेहूं, खाद, ठंड से बचने के लिए रखे रजाई गद्दा व कपड़े, साथ ही 19 हजार की नगदी भी आग के हवाले हो गई।  पीड़ित ने मदद की गुहार शासन प्रशासन से लगाई है। @samachar24news

दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लूटा हुआ ट्रक, सामान, दो तमंचे,  चार खाली व चार भरे कारतूस और चार मोबाइल बरामद *एटा।* थाना पिलुआ पुलिस व इंटैलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में सुन्ना नहर के पास से ट्रक लूट की घटना का 4 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय सामान व घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया। थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत सुन्ना नहर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ट्रक लूट लिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व इंटैलिजेंस टीम द्वारा ट्रक की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वृहद चैकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम गोकुलपुर के जंगलों में तीन अभियुक्त लूटे गए ट्रक में से सामान उतार कर दूसरे ट्रक में लोड कर रहे थे। पुलिस टीम को आते देख तीनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो अभियुक्त विपन कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी काजी खेड़ा थाना मारहरा व अनिल पुत्र विशेष यादव निवासी बड़ेरा थाना कोतवाली देहात के पैर में गोली लगने से घायल हो...

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने किया थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण, प्रभारी निरीक्षक व मौजूद कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर राम प्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर विजय कुमार एवं चौकी प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें । सर्वप्रथम थाना कोतवाली नगर पर सलामी में लगी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी ।  वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों,रजिस्टरों जैसे- त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, हत्या बल्वा रोकथाम रजिस्टर,  गुण्डा रजिस्टर इत्यादि को चैक कर हैड मोहर्रिर,  क्लर्क को उनके रख-रखाव व समय से अभिलेखों,रजिस्टरों को अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर उपकरणों के उचित रखरखाव तथा कम्प्यूटर पर केस डायरी तथा प्रहरी एप में फीडिंग एवं सीसीटीएनएस सम्बन्धी समस्त फार्म समय से फीड करने हेतु सम्बन्धित को नि...

जल निगम के पूर्व एमडी अंबिकादत्त उपाध्याय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  सिकंदराराऊ:  गांव गिनौली किशनपुर में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें जल निगम के पूर्व एम डी अंबिकादत्त उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं आहत परिवार को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।  शोक सभा में मयंक उपाध्याय माही , प्रवीन शर्मा, भगवान सिंह यादव, शिवकुमार पुंढीर, नेत्रपाल यादव, सत्यप्रकाश यादव, दीनदयाल बघेल, भिकंबर कश्यप, बंटी यादव, गीतम सिंह, आकाश ठाकुर, योगेश यादव पूर्व प्रधान, दुर्गपाल दिवाकर पूर्व प्रधान, दुर्गाप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे। @samachar24news

त्रिग्रही योग में आज मनाया जाएगा सकट पर्व : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ। प्रति वर्ष माघ के महीने में सकट चौथ का पर्व मनाया जाता है। संतान की लंबी आयु की कामना हेतु इस दिन माताएँ निर्जला व्रत रखती हैं। सकट चौथ का पर्व देश भर में आज मनाया जा रहा है। यह जानकारी वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने दी। सकट चौथ की जानकारी देते हुए बताया कि इस पर्व को संकष्टी चतुर्थी,वक्रतुंडी चतुर्थी,तिलकुटा चौथ आदि नाम से भी जाना जाता है। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ आज प्रातः 6:10 मिनट से हो चुका है जो कि कल प्रातः 8:54 मिनट तक रहेगी।चंद्रोदय रात्रि 9:10 मिनट पर होगा साथ ही आज शोभन योग एवं सूर्य,शुक्र और बुध के धनु राशि में विराजमान होने से त्रिग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। सकट चतुर्थी के दिन कथा सुनने का महत्व है पौराणिक मान्यता के अनुसार एक बार देवों के देव महादेव ने शिवजी अपने पुत्र कार्तिकेय व गणेश जी से पूछा कि आप में से कौन देवताओं के कष्टों का निवारण कर सकता है।तब कार्तिकेय व गणेशजी दोनों ने ही स्वयं को इस कार्य के लिए सक्षम बताया। इस पर भगवान शिव ने कहा कि तुम दोनों में से जो भी सबसे पहले...

पैन इण्डिया कैम्पेन-2024 के अन्तर्गत जिला कारागार में जागरूकता शिविर के आयोजन सम्पन्न

एटा।* पैन इण्डिया कैम्पेन-2024 के अन्तर्गत कारागारों में निरूद्ध किशोरों को चिन्हित करने तथा विधिक सेवाये प्रदान करने के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार किशोर बैरक का निरीक्षण कर उपस्थित कुल 38 किशोर बंदियों से बात की गयी तथा उनसे सम्बिन्धित वादों/मुकद्दमों का जायजा लिया गया। जागरूकता शिविर के अन्तर्गत किशोर बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रार्थना-पत्र कारागार में स्थित विधिक सेवा क्लीनिक में प्रदान करने हेतु जानकारी दी गयी, जिससे उन्हें पैरवी हेतु विधिक सेवाएँ प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर जिला कारागार, एटा प्रशासन द्वारा पैन इण्डिया कैम्पेन-2024 के अन्तर्गत शिविर हेतु सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया गया तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा जिला कारागार परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था पाई गयी व सभी उचित परिधान में पाये गये। @samachar24news

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर लिया जायजा

वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम रहें, सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहने चाहिए-डीईओ* *एटा।* जिलाधिकारी अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने रविवार को अपरान्ह में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहने चाहिए। ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा नियमित रूप से मुस्तेदी के साथ ड्यूटी की जाए। बताते चलें कि माननीय आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करने के निर्देश समय-समय पर जारी किए जाते हैं जिसके क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में समस्त व्यवस्थाएं व्यवस्थित पाई गई। डीएम ने अधिकारियों के साथ निर्वाचन कार्य की समीक्षा कर समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे कि आगामी समय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को माननीय आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशा...

20 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक दबोचा

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस नें एक अभियुक्त को 20 क्वार्टर देसी शराब सहित किया गया गिरफ्तारl थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र लटूरी सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना जसरथपुर को 20 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। अवैध क्वार्टर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक, उप निरीक्षक चरन सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार उपस्थित रहे। @samachar24news
  गणतंत्र दिवस के अवसर पर पी.एम.श्री.प्रा.वि.सकतपुर सकीट मे 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र छात्राओं ने देश के नारे लगाए व देश भक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी एवं एसएमसी अध्यक्ष हुकुम सिंह नें छात्र छात्राओं के अभिभावको का ससम्मान शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए व सभी बच्चों को बूंदी बाटी गई। उक्त अवसर पर हुकुम सिंह, मनीष, अरविंद, मुकेश कुमार, पूनम, आरती, ममता राजपूत, ललिता प्रभा, गायत्री, बविता मौजूद रहे। @samachar24news

सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं व क्षेत्र में रही गणतंत्र दिवस की धूम छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम, किया जागरूक छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  अलीगंज क्षेत्र  में    में जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रवंधिका श्रीमती सुधा यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताए, नाटक, भाषण, संगीत, नृत्य के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया। पिछले सत्र के अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान लाने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित टी० वी० रियलिटी शो कौन बनेगा जीनियस द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियो को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर संस्थापक सुल्तान सिंह, प्रधानाचार्य त्रिपुरेश कुमार पाण्डेय, उप निदेशक यश कुमार, उप प्रवंधक यश, इसी क्रम में अलीगंज क्षेत्र के आरडी इंटर कॉलेज मैं 75वां गणतंत्र दिवस की धूम रही। कॉलेज के संस्थ...

जलेसर थाने के मुड़ी ग्राम के बागों मैं होता है लाखो का जुआ

जलेसर।  जलेसर थाने के कई जगहों पर लाखों रुपये का जुआ हो रहा है । वहीं इस जुआ में जुआरी लाखों रुपये की जीत हार करते हैं। इस जुआ के संरक्षक  महेश उस्ताज , राजवीर,  मुनेश ,अभय पाल हैं जो हर रोज 5 से 15 लाख तक का जुआ करवाते हैं।   इन लोगो ने करीब 15 जगहों को अपना अड्डा बना रखा है।पहले भी पुलिस अधीक्षक एटा ने जुआरियों पर अंकुश लगाया था। लेकिन थाना प्रभारी जलेसर को कोई भी चिंता नहीं बल्कि पुलिस की निगरानी में ही हो रहा जुआ । वहीं सूचना पर पहुचे पत्रकार ने वीडियो बनाई तो जुआरी ने की पत्रकार से मारपीट कर दी। बताया कि थाने की सांठ गांठ से चलता है जुआ । ऊपर तक  पहुंच है। पत्रकार ने थाना प्रभारी अमित कुमार को फोन पर सूचना दी लेकिन मीटिंग के नाम पर  फ़ोन काट दिया। देखना है कि क्या पुलिस अधीक्षक एटा कोई कार्यवाही करेंगे या होता रहेगा जुआ । @samachar24news

भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में गणतन्त्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थिति भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में गणतन्त्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया व प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव ने किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोड़ी सिंह गौतम, संजीव चौहान, अमित सिंह, रिंकू यादव , कमलेश पुंढीर, नेहा प्रजापति, रोहिणी, प्रीति, सीमा आदि  मौजूद थे। @samachar24news

नित संघर्षों की गाथा है विश्राम नहीं होने देंगे

  सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में "एक शाम समाजसेवी हरपाल सिंह यादव के नाम" विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान उपजिलाधिकारी ने  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ घुमक्कड़ कवि ग़ाफ़िल स्वामी ने  की और संचालन डॉ अजय अटल व शायर आतिस सोलंकी ने किया।   मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान उपजिलाधिकारी  व विशिष्ट अतिथि डां.अंकित जादौन इमरजेंसी मेडीकल आफिसर बागला हांस्पीटल हाथरस, मीरा माहेश्वरी, केपी सिंह अग्निशमन अधिकारी सिकन्द्राराऊ, नबाब अहमद कुरैशी रहे।  कार्यक्रम के आयोजक महेश यादव संघर्षी, नरेन्द्र सिंह जादौन व मोहित कुमार मोनू ने सबका आभार व्यक्त किया । उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ वेद सिंह चौहान एवं आयोजकों द्वारा समाजसेवी हरपाल सिंह यादव का विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों कवियों को आयोजन समिति द्वारा शांल, फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  कवि सम्मलेन में सरस्वती वंदना अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ...

छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर किया भाव विभोर

  सिकंदराराऊ।  गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराराऊ में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता ने किया । द्विगुणित उत्साह के साथ छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया ।भारतीय सेना पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर शिक्षाप्रद अभिव्यक्ति प्रस्तुति की।सांस्कृतिक नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भाषण दिये व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार व प्रबंधक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती की अर्चना कर छात्र छात्राओं को  गणतंत्र दिवस के बारे बताया।   इस अवसर पर संध्या जादौन,  बृजेश शर्मा, भक्ति शर्मा, सुधीर चौहान, सन्जूबाला,अश्वनी वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग किया। @samachar24news

विद्यार्थियों को वितरण किये गए कम्प्यूटर कोर्स के प्रमाण पत्र

  सिकंदराराऊ।  शहर में दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित ग्लोबल कम्प्यूटर इंस्टीटयूट पर कम्प्यूटर कोर्स कर चुके 35 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए।     सिकंदराराऊ चेयरमेन मुहम्मद मुशीर व संस्था सचिव अवनीश यादव द्वारा समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए व बैच में प्रथम स्थान पाने पर प्रशांत कुमार को विधार्थी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। चेयरमैन मुहम्मद मुशीर ने समस्त विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग कम्प्यूटर का युग है इसमें किसी भी क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए कम्प्यूटर का अध्ययन करना बहुत जरूरी है, आज के समय में प्रत्येक इन्शान को कम्प्यूटर कोर्स अवश्य करना चाहिए। संस्था सचिव अवनीश यादव ने कहा कि हमारी संस्था शहर में 2008 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा देकर हुनरमन्द बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इनके अलावा कार्यक्रम में इंस्टीटयूट प्रबन्धक अर्चना यादव, मीना पुण्ढ़ीर, सत्यपाल सिंह, अंकित कुमार, ...

मारहरा पिवारी मार्ग फाटक पर 12 घंटे बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

एटा  रेलवे समपार संख्या 255 मारहरा पिवारी मार्ग फाटक पर रेल बदलने कार्य हेतु सड़क यातायात 27 जनवरी को सुबह 8:00 से शाम 20:00 बजे तक 12 घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी गई है।  इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को अवगत कराते हुए रेलवे के सी सेक्शन इंजीनियर हाथरस सिटी आलोक कुमार ने कहा है कि रेलवे समपार संख्या 255 मारहरा पिवारी मार्ग फाटक पर रेल बदलने कार्य हेतु सड़क यातायात 27 जनवरी को सुबह 8:00 से शाम 20:00 बजे तक 12 घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।यह समपार फाटक इस अवधि के दौरान निरंतर कार्य कराने हेतु सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगा। संरक्षा की दृष्टि से यह कार्य कराना अति आवश्यक है। इसलिए सड़क वाहनों को नियंत्रित करने एवं रूट डायवर्ट हेतु इस समपार पर पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। @samachar24news

घने कोहरे के कारण गई एक मासूम की जान

  हसायन।  बरसामई के पास पर खड़े ट्रक में कोहरे के चलते पीछे से घुसे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   हसायन थाना क्षेत्र के गांव भैंकुरी का रहने वाला युवक गिरीशचंद पुत्र पदम सिंह बाइक से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहा था। जब यह बरसामई पर पहुंचा तो आगे एक ट्रक खड़ा हुआ था। कोहरे के चलते युवक ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से उसकी बाइक ट्रक में घुस गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों व राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिनके द्वारा तत्काल इलाका पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर चौकी जरेरा प्रभारी भवानी शंकर शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परजनों में कोहराम मच गया है। @samachar24news

बाबा प्रभु दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरेरा में हुआ ध्वजारोहण

  सिकंदराराऊ।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा प्रभु दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरेरा में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।    गणतंत्र दिबस के अवसर पर बाबा प्रभूदयाल विद्यालय में इंद्रपाल पारासर ने ध्वजारोहण किया एबं तिरंगे को  सलामी दी वहीं प्रबंधक नरेन्द्र शर्मा, राजू शर्मा , कुलदीप शर्मा , धर्वेंद्र राना, संजय शर्मा, के के श्रोती, योगेश कौशिक, गौरव पचौरी, मोनू प्रत्रकार उपस्थित रहे। बालक बालिकाओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा ने की। @samachar24news

75 वें गणतंत्र दिवस पर राज्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक ने हसायन थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री सम्मान पत्र से किया सम्मानित

  सायन।   75 वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जांबाज पुलिस ऑफीसरों व पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सम्मान पत्र और डीजीपी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। जिसके क्रम में हाथरस में भी हसायन थाना प्रभारी धीरज गौतम को उनकी जांबाजी, अदम्य  साहस और उत्कृष्ट कार्य के लिए हाथरस पुलिस लाइन पर उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री असीम अरुण व हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। @samachar24news

जरेरा ग्रामीण बैंक आर्यावर्त पर मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

  सायन  जरेरा ग्रामीण बैंक आर्यावर्त पर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।   जरेरा ग्रामीण बैंक आर्यावर्त पर भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला मीडिया प्रभारी गौरव पचोरी ने मुख्य अतिथि रूप में  ध्वजारोहण किया । इस मौके पर ब्रांच मैनेजर केपी सिंह, किशोरी लाल मीना, चेतन सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, नागेश, अमित , पूनम ,अमित ठाकुर मौजूद रहे। @samachar24news

पुरदिलनगर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह ने नगर पंचायत पुरदिलनगर में ध्वजारोहण किया ।

सिकंद्रारारऊ  चेयरमैन हर्ष कांत कुशवाह ने  सरस्वती शिशु मंदिर में फीता काटकर  सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस श्रंखला में राष्ट्रीय गांधी इंटर कॉलेज, श्री राधे कृष्णा पब्लिक स्कूल व नगर पंचायत पुरदिलनगर  में  ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर सभी विद्यालय प्रधानाचार्य , अधिशाषी अधिकारी संदीप सारस्वत , चंद्रकान्त कुशवाहा , चिरंजीलाल नेता, मुकेश जाखेटिया , अनिल माहेश्वरी , अनिल गौतम , गौरी शंकर बघेल , प्रमोद जाटव , महावीर सिंह , नरेश जाटव , पंकज कुमार , गोपाल कुशवाहा , भूपेंद्र चौधरी , मो. रजा, तहसीन खान आदि लोग मौजूद रहे । @samachar24news

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पीएसी के जवानों ने दी तिरंगे झंडे को सलामी

सिकंदराराऊ।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पूर्व प्रधानाचार्य जहीरूद्दीन पीरजादा एवं डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व सैनिक श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी तथा समाज सेवी हरपाल सिंह यादव ने झंडारोहण किया वहीं पीएसी के जवानों द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। बच्चों ने देशभक्ति के गीत व कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, आरके सिंह भदौरिया, आरके सिंह जादौन, शरद शर्मा, नवीन दीक्षित ,विशाल पचौरी, उत्कर्ष पाठक, आशुतोष उपाध्याय, विवेक धनगर आदि मौजूद रहे। @samachar24news

झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज में बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर किये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

सिकंदराराऊ।  झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज में बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रबंधक निखिल स्वामी पवन , कंट्रोलर शीतल पवन ने झंडा फहराया।  इस अवसर पर संरक्षक ललित स्वामी पवन , प्रधानाचार्य संजीव कुमार गौतम, देवांशु दुबे , मोहर सिंह, पंकज कुमार, नवीन दीक्षित, कृष्णा शर्मा, संगीता गौतम, ज्योति, मोहित कुमार, आकांक्षा यादव, प्रदीप चौहान, विशाल, निधि यादव ,सीमा आदि मौजूद रहे। @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 75 वां गणतंत्र दिवस

सिकंदराराऊ।                                                                    महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर की।  समारोह प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन प्राध्यापकों, अन्य कर्मियों एवं छात्र-छात्रायों के समझ किया। ध्वजारोहण के बाद महाविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे-राष्ट्र भक्ति भाषण, गीत एवं कविता पाठ, नृत्य आदि का प्रस्तुतिकरण छात्र-छात्राओं ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में जहाँ रवीना, खुशबू, उपासना, नंदिनी ने देशभक्ति गीतों का गायन किया, वहीं शिवकुमार, आकाश पुण्डीर एवं विपिन ने राष्ट्रप्रेम जाग्रत करने वाली कविताओं का पाठ औऱ दुष्यंत, फरमान, अब्बास आदि छात्रों ने ...

प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया

सिकंदराराऊ।  जी.टी. रोड स्थित प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय के प्रांगण में 75 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम का उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शैलानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। श्रीमती निर्मला शैलानी ने विद्यालय के सभी छात्र - छात्राओं को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया और सभी बच्चों को डॉ भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया। छात्र छात्राओं द्वारा  देशभक्ति के गीत और कविताएं व संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रबंधक प्रबुद्ध शैलानी  ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वर्गीय चंद्रपाल शैलानी के संघर्ष की गाथा सुनाई और सभी विद्यार्थियों को चंद्रपाल शैलानी के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयुष शैलानी, सिद्धार्थ शैलानी, विमलेश शैलानी, सुमन शैलानी,  विनीता शैलानी, हर्षवर्धन शैलानी, डॉ उपेंद्र वार्ष्णेय, नीरज अग्रवाल, सुभाष चंद्र, मुहम्मद मुस्ताक,  रवि चौधरी, सोनू भाई  शकील भाई, शाहनवाज, महेंद्रपाल , यशवर्धन आदि उपस्थित रहे। @samachar24news

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने ध्वजारोहण कर वितरित की मिठाई

सिकंदराराऊ।  75 वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मोहल्ला रोशनगंज बाजार में ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की।  इस अवसर पर नगर अध्य्क्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन ने कहा कि 26 जनबरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था । इसको अंगीकृत करते वक्त इसमें 395अनुच्छेद और आठ अनुसूचियाँ थीं और लगभग 145000 शब्द थे जिससे ये सबसे लम्बा राष्ट्रीय संबिधान बन गया था। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।  इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान , विधान सभा क्षेत्र अध्य्क्ष बबलू सिसोदिया,  प्रवीण  डोबी भाई,  इरफान सैंफी, दुर्वेश पचौरी , नीरज वैश्य देवेंद्र गुप्ता, हसीन खान , सुनील गुप्ता खल वाले,  गौरव गाँधी, दीपक वार्ष्णेय, शफी मोहम्मद, अवधेश गुप्ता, रघुवेष गुप्ता, प्रकाश चंद वार्ष्णेय, हिमांशु गुप्ता, राहुल महाजन, सुरेश चंद, जय चरण लाल, अशोक कुमार, देवेंद्र भाई आदि व्यापारी मौजूद थे। @samachar24news

जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित

सिकंदराराऊ  गुरुवार को सभासद राकेश सेंगर ने वार्ड नंबर 19 में दर्जनों जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओ और पुरुषों को कंबल वितरित किए।  इस मौके पर सभासद राकेश सेंगर ने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है । हर किसी को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद  करनी चाहिए,इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी भूख या सर्दी से परेशान ना रहे। सर्दी से बचाव के लिए भी गरीबों की मदद करनी चाहिए।  इस अवसर पर राकेश सेंगर सभासद, राजीव चतुर्वेदी, संतोष पुंढीर, श्योराज यादव, विशालराज चौहान,पूजा सेंगर,  रामदत्त उपाध्याय,प्रशांत सैनी,सुमित उपाध्याय,अजय शर्मा,विनोद शर्मा,अरविंद चौहान आदि मौजूद थे। @samachar24news

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में किया गया भव्य परेड का आयोजन

  हाथरस।  75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य परेड का आयोजन किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन असीम अरुण  द्वारा ग्रहण किया गया । इस भव्य परेड के समय विधायक सदर , विधायक सिकन्द्राराऊ, जनपद न्यायाधीश , जिलाधिकारी हाथरस  व जनपद के पुलिस प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अतिथि गण, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बन्धु तथा विद्यालयो के शिक्षक व छात्र छात्रायें उपस्थित रहे । गोपाल सिंह क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया व राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (द्वितीय कमाण्डर), श्री सुशील कुमार, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (तृतीय कमाण्डर) द्वारा सहयोग किया गया । परेड में कुल 6 टोलीयों ने भाग लिया, जिसमें सिविल पुलिस, पुलिस लाइन प्लाटून, पीएसी, महिला पुलिस शामिल रही । इन टोलियों के अतिरिक्त मोटरसाईकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, वज्र वाहन, रेडियो शा...

पुलिस अधीक्षक ने किया कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण , पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिये दिलाया संकल्प

हाथरस।  75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा अपने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर सभी को देश की रक्षा, एकता और अखण्डता का संकल्प दिलाया गया । इस दौरान पी.आर.ओ पुलिस अधीक्षक व गोपनीय कार्यालय, मीडिया सैल व सर्विलॉस सैल, स्कॉर्ट आदि के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कैम्प कार्यालय पर प्रातः ध्वजारोहण किया गया । जिसके उपरान्त गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक  को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का गायन करते हुये उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, ढृढसंकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने का संकल्प दिलाया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में इस पावन दिवस के महत्ता को याद करते हुए सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया गया एवं सभी पुलिसकर्मियों को अपने राष्ट्र के सम्मान को बनाये रखने व सभी को सत्यनिष्ठा के साथ अपना कर्तव्य पालन कर सुदृढ़, ...