एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे दो जुआरियों को 2100 रूपए, ताश के गड्डी व अवैध तमंचा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना सकरौली पुलिस नें चेकिंग के दौरान जुआ खेल रहे दो जुआरी थाना सकरौली के कस्बा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राजपाल और सलीम पुत्र अल्लाह नूर को 2100 रुपये, ताश के पत्ते, 3 अधजली मोमबत्ती व माचिस के साथ गिरफ्तार किया है तो वही थाना सकरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अवैध तमंचा व दो भरे कारतूस सहित इकराम सिंह पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम महापुर थाना सकरौली को गिरफ्तार किया है। वही थाना मारहरा पुलिस नें जुआ खेलते हुए 4 जुआरी थाना कासगंज के अफजलपुर जरेला निवासी सुखवीर पुत्र जयपाल, गौतम पुत्र प्रभुदयाल, जुगेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह और थाना कासगंज के टीकमपुरा निवासी मुकेश पुत्र कुँवरपाल को 1350 रूपए तथा ताश के पत्तों सहित गिरफ़्तार किया है। थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआरियों को गिरफ्तार की कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक कुमार कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल विक्रान्त तेवतिया, कांस्टेबल अनुज कुमार मौजूद रहे। वही थाना सकरौली से आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगवीर सिंह, कांस्टेबल कालीचरण, थाना प्रभारी नरेश कुमार जादौन, उप निरीक्षक राम रतन सिंह, कांस्टेबल हरवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें