एटा।* थाना नयागाँव पुलिस नें गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया।
थाना नयागाँव पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त कौशलेन्द्र पुत्र सर्वेश और कुलदीप पुत्र नन्हेलाल निवासी सराय अगहत थाना नयागांव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल आकाश बंसल और कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें