एटा।* डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने शहर मे किया पैदल मार्च। अयोध्या में हो रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर डीएम और एसपी ने दलवल के साथ पैदल मार्च किया।एटा शहर मे हर्षोल्लास के माहौल के बीच पैदल मार्च किया। जनपद भर मे जगह-जगह हो रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम जनपद भर मे जगह-जगह तैनात किया गया पुलिस फोर्स। पैदल मार्च कोतवाली नगर से शुरू होकर जीटी रोड,शिकोहाबाद रोड गोदाम तिराहा से जिला अस्पताल होते हुए ठंडी सड़क,ऋषि मार्केट चौराहा पर समाप्त किया गया। सुबह तड़के सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर कोतवाली नगर निर्दोष सिंह सेंगर द्वारा पैदल मार्च किया गया। मेहता पार्क, घंटाघर में अधिकतम किया गया दलवल के साथ पैदल मार्च। आम जनमानस को पुलिस प्रशासन ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा। जनपद भर मे समस्त ख़ुफ़िया विभागो क़ो किया गया अलर्ट। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर डीएम प्रेम रंजन सिंह,एसएसपी राजेश कुमार सिंह के साथ सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी,कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर,कोतवाली देहात प्रभारी नित्यानंद पांडे सहित भारी तादाद में पुलिस फोर्स रहा मौजूद।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें