सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव इकबालपुर में मट्टी ढह जाने से बालिका की मौत

 


सिकंदराराऊ।

गांव इकबालपुर में पानी की टंकी के निर्माण में जुटी निर्माण कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबकर एक बालिका की मौत हो गई। 

 थाना क्षेत्र के गांव इकबालपुर में ग्रामीण एवं परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से बृज गोपाल कॉरपोरेशन कंपनी का एक कंस्ट्रक्शन गांव में चल रहा है जिसमें पानी की टंकी बनाने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था परंतु उस गड्ढे के चारों तरफ न तो कोई रोकथाम की वेरीकेटिंग थी और ना ही कोई कंपनी द्वारा तैनात चौकीदार। बुधवार को जब बच्चे सुबह शौच करने गए तो लौटते समय वह गड्ढे में खेल रहे थे अचानक मिट्टी ढह जाने की वजह से कुछ बच्चे दब गए जिसमें एक पांच वर्षीय  मासूम बालिका मोहिनी पुत्री छत्रपाल निवासी नगला कुटेरा पोरा की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत बालिका का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और घायल बच्चों को उपचार हेतु  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनको अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ