एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस नें जाम लगा मार्ग अवरूद्ध करने व पुलिस के साथ अभद्रता कर कार्य सरकार में बाधा उत्पन करने के मामले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर जाम लगा, मार्ग अवरूद्ध करने एवं पुलिस के साथ अभद्रता कर कार्य सरकार में बाधा उत्पन करने के मामले में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पांच अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र रनवीर सिंह, रामखिलाडी पुत्र धनीराम, प्रदीप पुत्र जीवाराम निवासीगण ग्राम बिजौरी थाना कोतवाली देहात और अनिल पुत्र कमरपाल निवासी प्लान्ट वाली गली मलावन थाना मलावन, व मनोज पुत्र कमरपाल ग्राम नौरगां वाद थाना खरकपुर जनपद भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जाम लगा मार्ग अवरूद्ध करने व पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें