साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से इंस्ट्राग्राम पर वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
हसायन पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से इंस्ट्राग्राम पर वीडियो वायरल करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बतादें कि अंकुर शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी थी कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो के साथ उनके बयानों को गलत ढंग से वीडियो में जोडकर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने के उद्देश्य से वीडियो वायरल किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में थाना हसायन थाना प्रभारी धीरज गौतम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर सामाजिक सौहार्द बिगाडने वाले अभियुक्त अंकित पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम नगला डांडा थाना हसायन को गिरफ्तार किया गया है,जिसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें