अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के गौसगंज तिराहा, एमआई इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद पूर्वी, नौरंगाबाद पश्चिमी, नौखेल, बारहसैनी, जीटी रोड, एसबीआई तिराहा, जलेसर तिराहा आदि मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है । फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ आशीष कुमार, निरीक्षक अपराध थाना सिकन्द्राराऊ व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें