भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर में यासीन ख़ान प्रभारी राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता व मोहित कुमार कश्यप के संचालन में सम्पन्न हुई।
सिकंदराराऊ
शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने समिति के संरक्षक बच्चन सिंह यादव सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया । भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा में देवा बघेल, राम मोहन यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, मृदुल यादव एडवोकेट रनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, सुरेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें