सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं व क्षेत्र में रही गणतंत्र दिवस की धूम छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम, किया जागरूक छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अलीगंज क्षेत्र
में
में जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रवंधिका श्रीमती सुधा यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताए, नाटक, भाषण, संगीत, नृत्य के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया। पिछले सत्र के अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान लाने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित टी० वी० रियलिटी शो कौन बनेगा जीनियस द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियो को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर संस्थापक सुल्तान सिंह, प्रधानाचार्य त्रिपुरेश कुमार पाण्डेय, उप निदेशक यश कुमार, उप प्रवंधक यश,
इसी क्रम में अलीगंज क्षेत्र के आरडी इंटर कॉलेज मैं 75वां गणतंत्र दिवस की धूम रही। कॉलेज के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य सुल्तान सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षकों सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। सुशील यादव रंजेश यादव संजय सुरेंद्र
वही नगर पालिका अलीगंज में ध्वजारोहण सुनीता गुप्ता पालिकाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता और बॉबी दिनेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता बंटी गुप्ता सुदेश गुप्ता मैनेजर नीरज गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील गुप्ता सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें