प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया पूरे नगर के बाज़ार में प्रसादी का वितरण
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे नगर के बाज़ार में बूंदी प्रसादी का वितरण किया गया। जिसकी शुरुआत उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान व मंडल के संरक्षक मंडल गिरीश पटेल , विजयभारत कुलश्रेष्ठ , सुनील गुप्ता ,गिरीश मोहन गुप्ता , पवन वार्ष्णेय , अचुत्य त्रिवेदी ,अभिषेक राजा जी , कमलेश शर्मा , शशिवाला वार्ष्णेय ने आरती उतारकर कार्यक्रम की ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का यह कार्यक्रम सराहनीय है। व्यापारी हित के लिए सदैव प्रशासन आपके साथ है।
इस मौके पर अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय व संयोजक रितिक गुप्ता ने उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान को शाल उढा कर सम्मान किया।
इस अवसर पर मंडल चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय , अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय , संयोजक रितिक गुप्ता , महामंत्री अभितेष वार्ष्णेय , इंद्रदेव पालीवाल , पारस गुप्ता राज वार्ष्णेय, अंकुश उपाध्याय , विनय माहेश्वरी , शुभम वार्ष्णेय, अमर बाबू , विभोर माहेश्वरी , कपिल वर्मा , विकास गुप्ता , मनीष अन्नद , राजा गुप्ता , बंटू गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें