एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस नें जुआ खेलते हुये 04 जुआरियों को 4040 रूपये तथा ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया है।थाना जैथरा पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे चार जुआरी धर्मवीर पुत्र रमेश, अजयपाल पुत्र रमेश, भंवरपाल पुत्र रामनाथ, संदीप पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम बहगो थाना जैथरा को 4040 रूपये व 52 ताश के पत्तों सहित ग्राम बहगो स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया है। जुआरियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल दुर्गेंद्र सिंह, कांस्टेबल विपिन भाटी, कांस्टेबल हर्ष शर्मा, कांस्टेबल सुधांशू चौहान उपस्थित रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें