सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक द्वारा अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने हेतु शहर क्षेत्र पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने हेतु हाथरस शहर क्षेत्र के तालाब चौराहा, मधुगढी, इगलास फाटक, घंटाघर, कमला बाजार चौराहा, परसट्टा बाजार, सासनी गेट चौराहा, चामड गेट आदि मुख्य स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । 

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर  राम प्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, थाना प्रभारी महिला थाना आदि अधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदार, व्यापारियों व आमजन से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से जनपदीय कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी तरह की अफवाह ना फैलाने तथा किसी भी तरह की सूचना, अफवाह की जानकारी होने पर तुरन्त थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, अराजकता फैलाने वालो लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी से आपसी  भाई चारे के साथ रहने का आह्वान किया ।

अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या एवं गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करते हुए थानों पर नियुक्त पुलिस फोर्स के अतिरिक्त 10 क्यूआरटी टीम व 25 स्टेटिक टीमों का गठन कर करीब 195 पुलिसकर्मियों जिसमें 7 निरीक्षक, 10 उपनिरीक्षक, 118 मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा 60 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी रखी जा रही है । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि रखते हुये लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ।

इसी क्रम में जनपद की सोशल मीडिया सैल को एक्टिव किया गया है जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना, अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियो पर 24×7 लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी । साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई को लाभप्रद सूचनाएं संकलित करने हेतु सक्रिय किया गया है ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...