सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुन किया गया निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गरीब, असहाय को किए कंबल वितरण*


 *ईखसरा पड़ताल को सभी लेखपाल गंभीरतापूर्वक लेकर समस्त ग्रामों में समय से पूर्ण कराएं-डीएम* 


एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारित किए जाने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या को एक बार स्वयं भी चैक करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण करें। डीएम ने इस दौरान दो दर्जन से अधिक गरीब, निराश्रित, बुजुर्ग व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए।


डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि ईखसरा पड़ताल को सभी ग्रामों में समय से शुरू कराकर कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए, लेखपाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की कानूनगो द्वारा मॉनीटरिंग कर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित की जाए। लेखपाल, पंचायत सचिव गांव में नियमित रूप से भ्रमण करें और गांव की समस्याओं का गांव में निस्तारण किया जाए। नाली, खरंजा एवं पैमाईश प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की जाए। जनता की शिकायतों का निस्तारण सर्वोपरि है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। गरीब व्यक्तियों का काम बिना किसी शिफारिस के होना चाहिए, प्रत्येक गांव में जल निकासी के समुचित प्रबंध करें। नाली, खड़ंजा का प्रत्येक दशा में अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। एक बार पैमाईश होने के उपरान्त पुनः कब्जा करने वालों पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करें। तहसील जलेसर में कुल 24 प्राप्त शिकायतों में 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने तहसील एटा में एसडीएम सुश्री भावना, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय आदि की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुनते। हुए प्राप्त 31 शिकायतों में से 04 का निस्तारण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने तहसील अलीगंज में एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुनते हुए प्राप्त 11 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया। इस अवसर पर एसएसपी राजेश कुमार सिंह, सीएमओ डा0 यूके त्रिपाठी, सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, एसडीएम नितिन तेवतिया, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, पीडी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, डीपीआरओ केकेएस चौहान, बीएसए दिनेश कुमार, प्रभारी डीपीओ संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वंशिका सिंह सहित अन्य संबंधि अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...