सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में धूमधाम के साथ निकाली राम उत्सव यात्रा


हाथरस।

       एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल पर एक श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव यात्रा नई धर्मशाला चावड़ गेट से प्रारंभ हो कर सब्जी मंडी, नयागंज, पत्थर बाजार, सर्राफा, गुडिहाई,कोमल कोम्प्लेक्स, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई,लोहट बाजार, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, चावड़ गेट होकर पुनः नई धर्मशाला पर विश्राम हुई। उत्सव यात्रा में सभी रामभक्त महिला-पुरुष-बच्चे नाचते गाते हुए चल रहे थे। जगह जगह रूककर श्रीराम के उदघोष कर 22 जनवरी को घरों सजाने, मंदिरों में पूजा-आरती करने और एतिहासिक रूप से दीपावली मनाने का आहृवान करते रहे। उत्सव यात्रा का पूरे शहर में पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया।उत्सव यात्रा में महिलाओं की भागीदारी भारी संख्या में रही पूरा शहर राममय हो रहा था। सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

  यात्रा का शुभारंभ रामजी की 108 बत्ती की आरती करके हुआ। सभी रामदूतों के सिर पर भगवा पगड़ी अलग ही छटा बिखरे रही थी । सैकड़ों रामदूत शामिल रहे।उत्सव यात्रा के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया। 

   उत्सव यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सिंह, जिला महासचिव नवीन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय,आरएसएस के जिला प्रचारक मुनेंद्र ,नगर प्रचारक अनमोल , विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश , जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, सह नगर कार्यवाह टिंकू राना , अभियान प्रमुख सुनीत आर्य,भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वार्ष्णेय, संध्या आर्य, मनीष अग्रवाल पीपा,अनूप अग्रवाल, आशीष गौड़,मोहन लाल अग्रवाल, शैलेंद्र सांवलिया, अमित गर्ग,सौरभ सिंघल, अमन बंसल, दीपेश अग्रवाल,कन्हैया लाल अग्रवाल,सुरेंद्र वार्ष्णेय,वर्षा वार्ष्णेय, कविता गोयल, सोनल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, वनीता शर्मा, दीप्ति वार्ष्णेय, प्रवीन खण्डेलवाल,  जय शर्मा, बाल प्रकाश वार्ष्णेय,अनिल वार्ष्णेय, प्रशांत मिश्रा, प्रखर वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल आदि सैकड़ों महिला, पुरुष,बच्चे शामिल रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...