बहला-फुसलाकर किशोरी ले गए अलीगंज- नगर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नामजद आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गए। किशोरी घर में रखे जेवरात, नकदी भी ले गई। घटना की प्राथमिकी हेतु तहरीर थाना अलीगंज में दी गई है। एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री को मोहल्ला राधाकिशन निवासी आमीर उर्फ मुन्ना पुत्र शब्बीर दोपहर लगभग साढे तीन बजे बहला-फुसलाकर भगा गए। किशोरी घर में रखी दो लहर, कुण्डल, अंगूठी, तोडिया, झुमकी के अलावा 6 लाख रूपए ले गई। क्राइम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।