भाजपा के नए ब्रज प्रांत अध्यक्ष का पंकज गुप्ता के नेतृत्व में किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा अभी कार्यकारणी में कुछ फेरबदल किए गए थे जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, और क्षेत्रीय अध्यक्ष के पदों में बदलाव किए गए थे। जिसमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन के पद दिए गए। जिसमें ब्रज प्रांत के निवर्तमान अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के स्थान पर दुर्विजय सिंह शाक्य को नया ब्रज प्रांत अध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही यह खबर आई भाजपा केकार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शाक्य जी मूल रूप से बरेली के पास के रहने वाले हैं और पिछड़े वर्ग से आते हैं। वह शुरू से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और उसके बाद भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे।सोमवार को सिकंदराराऊ से कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष के साथ उनके आवास पर पहुंचा और श्री शाक्य का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया और उनको बधाई दी। श्री शाक्य ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के लिए कहा।
प्रतिनिधि मंडल में सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, एसपीएस चौहान जिला उपाध्यक्ष, मुकुल गुप्ता निकाय चुनाव संयोजक, आकाश शर्मा , प्रिंस गुप्ता थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें