एटा ब्रेकिंग
अज्ञात हमलावर ने मारी किशोरी के गोली, गम्भीर अवस्था मे हायर सेंटर की गई रैफर।
एंकर खबर यूपी के जनपद एटा से है जहाँ अज्ञात हमलावर ने नावालिग किशोरी को घर मे घुसकर गोली मारी है, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती कराया गया जहाँ हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है, बकौल नाबालिग किशोरी सुबह 4 बजे के लगभग घर से सभी परिवारीजन खेत पर कार्य करने निकल गए थे तभी दरवाजा खुला देख अज्ञात हमलावर घर मे मय असलाह घुस गया और उसने विना कुछ बोले मेरे ऊपर गोली चला दी,जो मेरी कमर के निचले हिस्से मैं जा लगी,मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना राजा का रामपुर मैं सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने नावालिग को अस्पताल मे भर्ती कराया है, मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय कुशवाहा ने बताया कि मामला अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चला कर जानलेवा हमले का है, मामले मे पीड़िता का व्यान लेकर जांच जारी है, पीड़िता को गम्भीर अवस्था मे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है, पूरा मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवान पुरा से जुड़ा हुआ है,पुलिस ततपरता से मामले की छानबीन मैं जुट गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
वाइट धनन्जय कुशवाहा
अपर पुलिस अधीक्षक
एटा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें