सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिंगलनाम संवत्सर बुधवार से, राजा बुध और मंत्री रहेंगे शुक्र….. नव वर्ष पर दुर्गा उपासना कर राष्ट्र को बनायें शक्तिशाली : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 पिंगलनाम संवत्सर बुधवार से, राजा बुध और मंत्री रहेंगे शुक्र…..

नव वर्ष पर दुर्गा उपासना कर राष्ट्र को बनायें शक्तिशाली : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

सिकंदराराऊ। 

नया वर्ष मनाने की परंपरा विश्व में जगह के हिसाब से अलग अलग है। यहां तक कि अलग अलग धर्म और संप्रदाय भी नववर्ष को अलग अलग तिथियों में मनाते हैं। सनातन धर्म के अनुयायी नव वर्ष को नव संवत्सर के रूप में धूमधाम से अपना नववर्ष मनाते हैं।चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि के साथ नव संवत्सर आरंभ होता है। पिंगलनाम के इस नवसंवत्सर की शुरुआत नवरात्रि के साथ 22 मार्च बुधवार को वृश्चिक लग्न में होगी जिसके राजा बुध तथा शुक्र मंत्री होंगे। तीस वर्ष बाद शनि के कुंभ राशि में प्रवेश एवं गुरु के बारह वर्ष बाद मेष राशि में गोचर करने के कारण इस संवत्सर का महत्व और भी बढ़ गया है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख एवं ज्योतिष शास्त्र के विद्वान ज्योतिर्विद स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने वैदिक नवसंवत्सर के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति अत्यंत प्राचीन है, विदेशी आक्रांता समय समय पर देश को लूटने आये और आर्थिक क्षति भी पहुंचाई परन्तु संत महात्माओं के तप और त्याग की वजह से भारतीय संस्कृति को चुराने में असफल रहे। नव वर्ष का मतलब एक नई ऊर्जा का संचार है जो कि सनातन संस्कृति में देखा जा सकता है,इस समय पूरी प्रकृति नए स्वरूप में निखर रही होती है तथा पतझड़ के बाद पेड़ पौधे बसंत ऋतु में प्रवेश कर रहे होते हैं और उनके सूखे पत्तों की जगह नए नए हरे पत्ते, सुन्दर पुष्प उग रहे होते हैं,पूरी प्रकृति मानो नव वर्ष के स्वागत में हरी भरी हो जाती है।

इस बार हिंदू नववर्ष की शुरुआत दो बेहद शुभ योग शुक्ल और ब्रह्म योग में हो रही है।वहीं मीन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस वर्ष का शुभारंभ बुधवार से होने की वजह से मंत्रिमंडल के राजा बुध रहेंगे जबकि भोग विलास व सुख संपत्ति के कारक शुक्र ग्रह मंत्री की भूमिका में होंगे। बुध के राजा होने की वजह से धार्मिक कार्य में लोगों की रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी। लेकिन कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल तथा धार्मिक कट्टरवाद भी बढ़ेगा वहीं देव गुरु बृहस्पति के अपनी स्वराशि में होने और लगन पर उनकी दृष्टि पडऩे के कारण दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी के अनुसार गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी चार ग्रहण का योग बन रहा है जिनमें दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल होंगे। पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, तथा 14 अक्टूबर शनिवार को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा परन्तु दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखने के कारण इनका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने सभी सनातन प्रेमियों से नववर्ष उत्सव मनाने के विधान को लेकर अपील करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एक अमूल्य और आधुनिक युग के लिए अत्यंत उपयोगी है जिसका संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है,पश्चिमी सभ्यता भी कहीं न कहीं भारतवर्ष की संस्कृति को अपना रही है।हमारे नववर्ष का शुभारम्भ ही चैत्र नवरात्रि यानि शक्ति उपासना से किया जाता है,अतः नववर्ष की प्रातः कालीन बेला में अपने अपने परिवार सहित भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने मकान की छत पर पताका फहरायें और माँ भगवती दुर्गा की पूजा आराधना से प्रारम्भ कर सकारात्मकता के साथ सात्विक रहकर शुभ कार्य करें तथा अशोक, आम आदि के पत्तों को कलावा में लपेटकर बंधनवार बनाकर मुख्य द्वार पर लटकायें सांय कालीन बेला में अपने घर के मुख्य द्वार पर कम से कम 5 दीपक जलाकर नववर्ष मनाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...