28 लाख कीमत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र
विधायक ने किया केन्द्र का शिलान्यास
अलीगंज- विकास खण्ड के ग्राम बिछौरागंग में मरीजों की सुविधा के लिए 28 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र का शिलान्यास किया है। ग्राम बिछौरागंगा तहसील मुख्यालय से लगभग छह से सात किलो मीटर दूर है। बीमार एवं अन्य दुर्घटना होने पर मरीजों को अलीगंज में प्राथमिक उपचार ही मिल पाता था। ग्राम प्रधान उमा दीक्षित ने गांव में स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर गांव में स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वास्थ्य केन्द्र लगभग 28 लाख की कीमत से बन रहा है।
सोमवार को विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य उपकेन्द्र का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए मेडिकल काॅलेज से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण करा रही है। सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा लाभ लेने के लिए दूर-दराज न भागना पडे। उन्होंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनने से गांव के साथ-साथ आपास के ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेगी।
इस इवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा0 अशोक रतन शाक्य, प्रधान संघ अध्यक्ष विष्णु मिश्रा प्रधान, अभिषेक गोपाल शर्मा, प्रधानपति डा0 संजय दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, ललित दीक्षित, कमल सिंह, अशोक, सुधीर, नवनीत, गोविन्द सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें