एडीएचआर ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया। जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान पूर्णरूपेण सहयोग रहा। 27 मार्च को कोतवाली हाथरस के अंतर्गत बस स्टैंड नाले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव गली-सड़ी अवस्था में जिसके पूरे शरीर की खाल गली अवस्था में मिला। जिसने पेंट टी-शर्ट पहन रखा था। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया।
अंतिम संस्कार सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान ,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,नंद किशोर नन्दू,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले, अंकित अग्रवाल, कांस्टेबल सोमेंद्र कुमार, होमगार्ड मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें