अलीगंज- थाना क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया से तीन बच्चों की मां घर से रूपए एवं जेवरात लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई। महिला को काफी तलाशने के बाद नहीं मिली तो पीडित ने कोतवाली पुलिस से पत्नी को बरामद करवाए जाने की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत मोहम्मदनगर बझेरा के नगला चमन नगरिया के शिवदत्त पुत्र रामबाबू की पत्नी 17 मार्च को डाक्टर को दिखाने की कहकर चली गई थी और घर में रखे पचास हजार रूपए एवं एक लाख रूपए से अधिक के सोने के जेवरात ले गई। काफी तलाशने के बाद पता चला कि वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई।
शिवदत्त ने बताया कि उसके तीन बच्चें जिसमें से वह एक छोटे बेटे को भी ले गई है। शिवदत्त का कहना है कि उसके दोनों छोटे बच्चे मां के कारण रो-रोकर परेशान है। उसने अनहोनी की आशंका जताई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें