महिला जागृति मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
नगर के मोहल्ला नौखेल स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर पर महिला जागृति मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । जिसमें उपस्थित महिलाओं ने ढोलक पर भजन गाए और महिलाओं ने मिलकर नाच गाने का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर महिला जागृति मंच की संस्थापिका संतोष पौरुष, राधा गुप्ता, मीरा महेश्वरी ,कविता माहेश्वरी, कमलेश शर्मा ,ओमवती गोला ,सुनीता माहोर, जावित्री देवी, आशा, कल्लो, ओमवती जाट, बिट्टो देवी, सुशीला चौहान, बीना वार्ष्णेय, कमलेश माहौर गुड्डो सक्सेना आदि महिलाएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें