जीएसटी टीम को आधा दर्जन स्थानों पर छापा लाखों की जीएसटी चोरी का अनुमान चाबी न मिलने पर तुडवाया गोदाम का ताला
जीएसटी टीम को आधा दर्जन स्थानों पर छापा
लाखों की जीएसटी चोरी का अनुमान
चाबी न मिलने पर तुडवाया गोदाम का ताला
संवाद सूत्र, अलीगंज- जीएसटी चोरी की सूचना पर अलीगढ की जीएसटी पचास सदस्यीय टीम ने अलीगंज में आधा दर्जन स्थानों पर छापा मारा। अधिकांश स्थानों पर तम्बाकू व्यापारी दस्तावेज नहीं दिखा सके।, जीएसटी टीम की जांच में लाखों रूपए की कर चोरी होना प्रकाश में आया है। टीम द्वारा गोदाम बंद मिलने पर ताला तुडवाकर जांच की गई है। जिन व्यापारियों द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाए गए उनकी सभी तम्बाकू को सील कर दिया गया है। कार्यवाही से कई व्यापारी तो प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। जीएसटी विभाग के एडीशनल कमिश्वर आर0एन0 शुक्ला एवं यू0पी0 सिंह एडीशनल कमिश्वर ग्रेड 2 के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर एसआईबी आर0के0 सिंह, डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह ने 45 सदस्यीय टीम के साथ अलीगंज में आधा दर्जन स्थानों पर छापा मारा। कार्यवाही के दौरान रवि वर्मा की फर्म पर बडी मात्रा में जीएसटी चोरी प्रकाश में आई है।
डिप्टी कमिश्नर आर0के0 सिंह ने बताया कि रवि वर्मा द्वारा गोदामों पर अपना नेटवर्क स्थापित कर बडी मात्रा में तम्बाकू का व्यापार किया जाना पाया गया है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू व्यापारियों द्वारा कर चोरी की शिकायतें मिलने पर यह कार्यवाही की गई है। टीम ने कायमगंज रोड पर गोदामों, कम्पिल रोड स्थित गोदाम, मैनपुरी रोड पर कार्यवाही की गई। टीम को जांच में उस समय परेशानी का सामना करना पडा, जब गोदाम स्वामी नहीं मिले। देर शाम तक स्वामियों का इंतजार करने के बाद आखिर कर स्वामियों के परिजनों से ताले तुडवाए गए है। आरके सिंह ने बताया कि जांच देर रात तक चलेगी, जांचोपरान्त ही जुर्माना लगाया जाएगा, तब तक तम्बाकू को सील कर दिया गया है।
जीएसटी टीम में नंदनी गोयल, ईशा गौतम, उमेश सिंह, अदिते मिश्रा, राजीव कुमार आदि अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यवाही में सम्मिलित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें