संवाद सूत्र, अलीगंज- पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिवारी जनों पर कानून का शिकंजा कसता ही जा रहा है।
दिन प्रतिदिन पूर्व विधायक सपा नेता और उनके भाई भतीजों की परेशानी ही जा रही है। जसरथपुर थाना प्रभारी के के लोधी ने कोतवाली जसरथपुर पर दर्ज मुकदमा 68/2022 की विवेचना में हाईकोर्ट के निर्देश पर सहयोग नहीं करने पर पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के भाई रामनाथ यादव के अमृतपुर गांव स्थित आवास पर धारा 91 के तहत नोटिस चस्पा कर दिया है।पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई रामनाथ यादव ,बेटे प्रमोद यादव पर जसरथपुर कोतवाली में विधायक निधि का परिवारीजनो के साथ मिलकर गवन करने का अपराध दर्ज हुआ था ।मामले में आरोपी सपा नेताओं ने हाई कोर्ट की शरण ली थी।हाई कोर्ट के न्यायधीश ने आरोपी सपा नेताओं को राहत देते हुए गिरफ्तारी पर सशर्त स्थगन आदेश दे दिया।
मामले में हाई कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं करने और जांच में जांच अधिकारी का सहयोग न करने पर आई पी सी की धारा 91 के तहत जांच अधिकारी के के लोधी ने पूर्व विधायक के परिजनों के आवास के।मुख्य आवास पर नोटिस चस्पा किया है।अगर जल्द ही सपा नेता जांच में सहयोग करने नहीं पहुंचे तो कानून का शिकंजा कसता ही चला जायेगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें