फंगस इंफेक्शन के कारण हुई थी पालतू सुअरों की मौत
पशु चिकित्सा टीम ने किया निरीक्षण
अलीगंज- कस्बा अलीगंज में बीते दिनों यकायक अज्ञात बीमारी के कारण मरे सैकडों पालतू सुअरों की मौत के बाद पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया। चिकित्सकों की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर जांच की। चिकित्सकों ने पाया कि सुअरों की मौत डंगस इंफेक्शन के कारण हुई है। टीम ने पशुओं को बीमारी से बचाव के उपाय सुझाए। मोहल्ला काजी एवं मोहल्ला राधाकिशन में अज्ञात बीमारी के कारण सैकडों सुअरों की मौत हो गई है। सुअरों की मौत की खबर पशु चिकित्सकों को भी नही दी गई। मामला मीडिया में आने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी पशु डा0 बीएस वर्मा, चिकित्सक गौरव गंगवार, डा0 मनोज ने वहां पहुंचे जहां पर इन जानवरों को रखा गया था। टीम ने देखा कि जिन-जिन जगह में सुअरों के लिए बनाया बाढा घरों की नीचे बनाए गए हैं, जिसके कारण यहां न तो धूप रहती है और जानवरों से निकलने वाली पेशाब आदि गंदगी से फंगस उत्पन्न हो गया जिससे पशुओं की मौत हुई है।
चिकित्सकों ने पशु पालकों को जागरूक करते हुए बताया कि वह अपने-अपने पशुओं को साफ रखें और जिस स्थान पर रखा गया है वहां पर सफाई के साथ-साथ धूप आने चाहिए। जिस स्थान पर पशु रखे हैं वहां पर चूना आदि का छिडकाव भी करवाना जरूरी है, जिससे किसी भी प्रकार के वैक्टीरिया उत्पन्न न हो सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें