सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नावालिग किशोरी को गोली मारने की घटना का खुलासा , पिता ने शक के चलते मारी अपनी पुत्री को गोली,

 एटा ब्रेकिंग


  नावालिग किशोरी को गोली मारने की घटना का खुलासा ,


पिता ने शक के चलते मारी अपनी पुत्री को गोली,


घटना मैं प्रयुक्त अवैध तमंचा सहित पिता पुलिस की गिरफ्त मैं,



एंकर खबर  यूपी के जनपद एटा से है जहाँ कल नावालिग किशोरी को घर मे घुसकर गोली मारने की घटना घटित हुई थी,गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती कराया गया जहाँ हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया था, नाबालिग किशोरी ने व्यान दिया था कि सुबह 4 बजे के लगभग घर से सभी परिवारीजन खेत पर कार्य करने निकल गए थे तभी दरवाजा खुला देख अज्ञात हमलावर घर मे मय असलाह घुस गया और उसने विना कुछ बोले मेरे ऊपर गोली चला दी,जो मेरी कमर के निचले हिस्से मैं जा लगी,मामले मैं नावालिग के बाबा ने थाना राजा का रामपुर पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध मामले मे तहरीर दी थी,  पूरा मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवान पुरा से जुड़ा हुआ है,

पुलिस ततपरता से मामले की छानबीन मैं जुट गई  और  जनपदीय स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से पुलिस को  सफलता मिल गई, प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी ही पुत्री पर फायर झोंकने वाला पिता 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है,  पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में पीडिता एवं स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये नावालिग के पिता अनार सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को ग्राम भगवानपुरा में स्कूल के पास से समय करीब प्रातः 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


मामले मे अनार सिंह को पूर्व से ही अपनी पुत्री के कई बार घर से काफी समय तक गायब रहने पर उसपर शक हो गया था। इसी बात को लेकर अनार सिंह ने आक्रोश में आकर अपनी पुत्री को अवैध तमंचे से गोली मार दी ,


किशोरी के पिता के घटनास्थल से फरार होने पर पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया जिसके‌ संबंध में गहनता से छानबीन की गई। जिसके उपरांत उसे भगवानपुरा स्कूल के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर किया गया।तमंचे के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो अनार सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह मकान बनाने के लिए भरगैन भट्ठा रेलवे लाइन के पास गया था वहीं पर एक अज्ञात व्यक्ति तमंचा बेच रहा था वहीं से उसने 2500 रुपए में तमंचा लिया था।


वाइट धनन्जय कुशवाहा

अपर पुलिस अधीक्षक

   एटा,



लोकेशन एटा

रिपोर्टर अजय चौहान

मोबाइल8006337206

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...